{"_id":"5c8ab24dbdec2213eb737639","slug":"91552593485-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा भिगोया चीर कन्हैया तो को दूंगी गारी रे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा भिगोया चीर कन्हैया तो को दूंगी गारी रे...
विज्ञापन
होली 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। श्री रामसेवक सभा का 23वां फागोत्सव बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। पहले दिन सभा के भवन में महिला बैठकी होली हुई। महिला होल्यारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल का टीका लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद महिला होल्यारों ने ‘मेरा भिगोया चीर कन्हैया तो को दूंगी गारी रे...’ पर नृत्य किया।
महिला होल्यारों ने पहले भगवान श्री गणेश की आरती गाई। इसके बाद उन्होंने ‘अबीर उड़ता गुलाल उड़ता, उड़ते सातों रंग’, ‘मेरो रंगीलो देवर घर ए रै छ’, ‘जल कैसे भरु जमुना गहरी’, ‘ऐसो अनारी चुनर गयो फारि’ समेत कई गीतों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने स्वांग रचकर भी लोगों को खूब हंसाया। महिला होल्यारों में डॉ. सरस्वती खेतवाल, ममता रावत, सुमन साह, हेमा कांडपाल, वंदना पांडे, डॉ. पल्लवी राय, इंदू साह, सावित्री सनवाल, जया पालीवाल, प्रीति डंगवाल, डॉ. रेखा साह आदि थीं। श्री रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि 15 मार्च को दोपहर दो बजे स्कूली बच्चों की होली होगी। इस दौरान महासचिव राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी मंटू, विमल चौधरी, हिमांशु जोशी, उमेश जोशी, अशोक साह आदि थे।
मेरा भिगोया चीर कन्हैया तो को दूंगी गारी रे...
श्री रामसेवक सभा का 23वां फागोत्सव शुरू