फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पंजाबी जनकल्याण समिति लोहड़ी पर्व

पंजाबी जनकल्याण समिति लोहड़ी पर्व

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
पंजाबी जनकल्याण समिति लोहड़ी पर्व
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित क्रिस्टल शुभ सागर लॉन में पंजाबी जनकल्याण समिति ने धूमधाम से लोहड़ी उत्सव मनाया। खचाखच भरे लॉन में दर्शकों ने लोहड़ी उत्सव का खूब आनंद उठाया। उत्सव का उद्घाटन संस्था संरक्षक, अध्यक्ष एवं पंजाबी वूमेन क्लब के पदाधिकारियों ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्तमंत्री प्रकाश पंत, कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन और नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय रहे।
विज्ञापन

अतिथियों ने लोहड़ी उत्सव में गगन सूद, हरवीर सिंह, डॉ. राघवेंद्र चड्ढा, नरेंद्र ढींगरा, डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. कौशल अरोरा, रोमांच मेहता, समीर अरोरा, रिषिका खुल्लर को स्व. प्यारा चंद ढींगरा स्मृति पंजाबी नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। लोहड़ी उत्सव में पंजाब से आए लोक कलाकारों धूम मचाई। करीब सौ युगलों के साथ नई पीढ़ी को गीत नृत्यों के साथ दर्शाया। पंजाबी नवजात बच्चे परिवार सहित व नवविवाहित जोड़े (जिनकी पहली लोहड़ी है) के साथ लोहड़ी प्रज्ज्वलित कर अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाया। आम्रपाली शिक्षण संस्थान, रिद्धिम डांस एकेडमी, सुजाता नृत्यालय, नन्हे तारे ग्रुप, एके जैक्सन ग्रुप, आफ्टर स्कूल ग्रुप, लेट्स डांस एकेडमी, संस्कृति डांस एकेडमी, रॉयल डांस एकेडमी, कथक डांस एकेडमी की टीमों के करीब 200 बच्चों ने मंच पर प्रस्तुति दी। 10 वीं, 12 वीं परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले पंजाबी छात्र-छात्राओं को स्व. मीरा देवी ढींगरा स्मृति मेधावी सम्मान से नवाजा गया। मेले को सफल बनाने में पंकज गुंबर, अजय गुंबर, संरक्षक स्वर्ण लाल सडाना, कश्मीरी लाल साहनी, सुभाष मोंगा, अध्यक्ष प्रेम मदान, महामंत्री डॉ. अतुल राजपाल, पुनीत साहनी, मुकेश धींगरा, संजीव आनंद, राजीव वाही, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, युवा जिलाध्यक्ष उमंग वासुदेवा, यूथ प्रभारी राजीव बग्गा. नगर अध्यक्ष अवनीश राजपाल, महामंत्री अंकुर मोंगा, कनिष्क धींगरा, अनिमेष गिरधर, शिखर आहूजा, पंजाबी वूमेन क्लब अध्यक्ष ममता खुल्लर, महामंत्री कनी मल्होत्रा, नीतू साहनी, रीना मानसेरा, संगीता गांधी, अंजू मोंगा, सरिता मोंगा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन


लोहड़ी उत्सव में कलाकारों ने मचाया धमाल
10 पंजाबियों को स्व. प्यारा चंद धीगड़ा स्मृति पंजाबी नागरिक सम्मान
पंजाब के लोक कलाकारों ने बिखेरा जलवा
19 पंजाबी मेधावी बच्चे हुए सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed