फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सड़क पर गेट लगाने को लेकर हुआ हंगामा

सड़क पर गेट लगाने को लेकर हंगामा

Sun, 06 Jan 2019 01:51 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर गेट लगाने को लेकर हुआ हंगामा
सड़क पर गेट लगाने को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। डीएसबी परिसर के तल्लीताल गेट के पास विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सड़क पर गेट लगाए जाने का शनिवार को स्थानीय लोगों ने विरोध किया। लोगों ने विवि प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बिना अनुमति पालिका की सड़क को खोदने की बात कही। हंगामे की सूचना पर विवि के कुलसचिव डॉ. महेश कुमार और पालिकाध्यक्ष सचिन नेेगी ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद कुमाऊं विवि की ओर से विवि की संपत्ति का पता लगाने के लिए भूमि की पैमाइश कराई गई थी। पैमाइश के दौरान विवि की भूमि पर कई जगह लोगों की ओर से अवैध रूप से कब्जा करने का मामला सामने आया था। पैमाइश के बाद विवि प्रशासन की ओर से अपनी भूमि का सर्वे कराने की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को विवि प्रशासन की ओर से डीएसबी परिसर के तल्लीताल गेट के पास सड़क पर विवि का स्वामित्व होने की बात कहकर गेट लगाने की कार्रवाई की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने पालिका का सार्वजनिक मार्ग होने का हवाला देते हुए काम को रुकवा दिया। काम रुकवाने की सूचना पर पहुंचे विवि कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच बहस भी हुई। लोगों ने विवि प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त मार्ग पर चार गेट लगाकर लोगों की आवाजाही बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। खस्ताहाल उक्त सड़क को लंबे संघर्ष के बाद चार साल पहले पालिका और लोनिवि की मदद से सीसी करवाया था। विवि प्रशासन का कहना है कि बीते दिनों कराई गई पैमाइश में डीएसबी परिसर के तल्लीताल गेट के पास से गुजरने वाले मार्ग का कुछ हिस्सा विवि के स्वामित्व में होने का पता चला है। सुरक्षा के लिहाज से एसआर छात्रावास, कॉमर्स संकाय के पास, अयारपाटा मार्ग और डीएसबी के तल्लीताल गेट के पास से गुजरने वाले मार्ग पर गेट लगाने की कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन



सड़क पर गेट लगाने को लेकर हुआ हंगामा
कुमाऊं विवि प्रशासन विवि की भूमि पर लगा रहा था गेट

विवि भूमि के सीमांकन का कार्य जारी है। पैमाइश के दौरान विवि की भूमि पर अवैध रूप से रह रहे लोगों का पता चला था। उन लोगों को नोटिस भेजकर कब्जा खाली करने को कहा गया था। इस पर कुछ लोगों ने कब्जा खाली कर दिया है और नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। - डॉ. महेश कुमार, कुलसचिव, कुमाऊं विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी नहीं कहा जा सकता कि उक्त मार्ग पालिका का है लेकिन लोगों का मार्ग रोका जाना सही नहीं है। दस्तावेजों की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - सचिन नगी, पालिकाध्यक्ष नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed