फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नवंबर में ही खिल गया पहाड़ के पसंदीदा हिसालु का फूल

नवंबर में ही खिल गया पहाड़ के पसंदीदा हिसालु का फूल

Thu, 13 Dec 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
नवंबर में ही खिल गया पहाड़ के पसंदीदा हिसालु का फूल
tree in shimla
हल्द्वानी। पहाड़ का पसंदीदा फल हिसालु का फूल नवंबर के पहले हफ्ते में ही खिल गया। इसका फूल जनवरी-फरवरी में खिलता है। हिसालु के फूल खिलने के चक्र में हुए बदलाव को ग्लोबल वार्मिंग और पहाड़ में बढ़ रहा प्रदूषण वजह माना जा रहा है। फिलहाल हिसालु के बदले हुए चक्र पर वन अनुसंधान ने शोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पहाड़ में 1500-2500 की ऊंचाई पर हिसालु का फल मिलता है। हिसालु का वनस्पति नाम रूबस इलीप्टिस है। झाड़ीनुमा इस प्रजाति के पौधे का फूल आमतौर पर जनवरी के चौथे और फरवरी के पहले हफ्ते में खिलता है। अप्रैल-मई में फल पक जाता है। ग्लोबल वार्मिंग की लगातार बढ़ रही तपिश से पहाड़ की वनस्पतियों के जीवन चक्र में बदलाव होने लगा है। माना जा रहा है कि इससे हिसालु के फूल खिलने के समय में भी बदलाव हुआ है। इस बदलाव को वन अनुसंधान चिंतित है। वन अनुसंधान ने हिसालु के फूल, फलीकरण और फलों के गुणों में होने वाले परिवर्तनों पर अध्ययन शुरू कर दिया है। ज्योलीकोट और रानीखेत की नर्सरी में परिवर्तन का असर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


नवंबर में ही खिल गया पहाड़ के पसंदीदा हिसालु का फूल
जनवरी-फरवरी में आता है इस का फूल, अप्रैल-मई पक जाता है
वन अनुसंधान ने शुरू किया शोध

ये हैं हिसालु के फायदे
- बवासीर की गंभीर बीमारी में फल और इसकी जड़ का सेवन करने से लाभ मिलता है।
- हिसालु मृदा क्षरण रोकने में बहुत उपयोगी है।
- चिड़िया, बंदर, लंगूर भी खाते हैं इसलिए जैव विविधता में भी महत्वपूर्ण है।


हिसालु के फूल समय से पहले नवंबर में ही खिल गए हैं। यह चिंता का विषय है इसको लेकर एक शोध शुरू किया है इसमें हिसालु के फल पकने तक पर अध्ययन हो रहा है।
-मदन सिंह बिष्ट, प्रभारी रेंजर वन अनुसंधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed