फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हाइवे कंपनी पर रहम वाहन स्वामियों पर सितम

हाइवे कंपनी पर रहम वाहन स्वामियों पर सितम

Fri, 19 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
हाइवे कंपनी पर रहम वाहन स्वामियों पर सितम
रोड अध्ाूरी - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। प्रदेश सरकार रामपुर से काठगोदाम तक हाइवे बना रही सद्भाव कंपनी पर मेहरबान हो गई है। शासन ने वन विकास निगम के अफसरों को कंपनी के लिए एक गेट आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गुजरात की सद्भाव कंपनी रामपुर से काठगोदाम हाइवे बना रही है। कंपनी को सड़क निर्माण में उपखनिज की जरूरत है। शासन ने कंपनी पर मेहरबानी कर दी है। प्रमुख सचिव गृह आनंदवर्द्धन ने वन निगम को निर्देश दिए हैं कि नदी में एक गेट कंपनी के लिए ही आरक्षित किया जाए। कंपनी इस गेट से नौ लाख घनमीटर उपखनिज निकासी करेगी। इसको लेकर वन निगम के अफसर परेशान हैं। वाहन स्वामियों ने भी इस आदेश का विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंप, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। निगम के आरएम एमपीएस रावत ने बताया कि शासन से आदेश मिले हैं। यह गेट कहां और कैसे होगा, इस पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये हैं मुश्किलें
- कंपनी को किसी तरह अगर गौला नदी में एक गेट आरक्षित किया जाता है तो उक्त गेट के सैकड़ों वाहन स्वामियों को कहां समायोजित किया जाएगा।
- बारिश कम होने से नदी में उप खनिज कम है। ऐसे में नया गेट खोला गया तो अन्य गेट पर वाहन स्वामी प्रभावित होंगे, जो पहले से ही विरोध कर रहे हैं।
- वाहन स्वामियों का कहना है कि एक अक्तूबर से खनन सत्र शुरू नहीं हुआ है यदि नौ लाख घनमीटर कंपनी को दे दिया गया तो कम फेरे मिलेंगे। इसका नुकसान उन्हीं को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
वाहन स्वामियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर सद्भाव को गेट देने का विरोध किया है। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मनमानी बंद नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में पम्मी सैफी, अरशद अय्यूब, मनोज मठपाल, पृथ्वी पाठक, संजय बोरा, चांद, इंद्र बिष्ट, हाजी शाकिर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed