फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हल्द्वानी में होगी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

हल्द्वानी में होगी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Sun, 14 Oct 2018 02:10 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी में होगी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
sports shimla
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग ने इस बार राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी नैनीताल जिले को सौंपी है। आगामी 28 अक्तूबर से शुरू होने वाली तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हल्द्वानी के एफटीआई के मैदान में होगी। इसमें प्रदेश के 13 जनपदों से एक हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


स्कूल गेम्स फेडरेशन शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्तावित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शनिवार को श्रीगुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बैठक हुई। अपर शिक्षा निदेशक केके गुप्ता ने कहा कि राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता को ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से आयोजित करने के लिए सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह्न करना होगा, तभी कार्यक्रम सफल होगा। बैठक में हल्द्वानी के 19 विद्यालयों के बुलाए गए प्रधानाचार्यों को सांस्कृतिक कार्यक्रम, टीमों के ठहराने से लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गईं। हालांकि कई प्रधानाचार्यों ने अपने विद्यालयों में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाली टीमों को ठहराने में ना नुकुर की लेकिन बाद में तैयार हो गए।
विज्ञापन


खेलकूद के संबंध में पुस्तिका का विमोचन भी होगा। अपर शिक्षा निदेशक गुप्ता ने बताया कि 28 अक्तूबर को प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय होंगे। प्रतियोगिता का समापन 30 अक्तूबर को होगा। बैठक में डीईओ (बेसिक) गोपाल स्वरूप भारद्वाज, बीईओ हरेंद्र मिश्रा, जीआईसी फूलचौड़ के प्रधानाचार्य राकेश सिंह, खालसा स्कूल की प्रधानाचार्या मुन्नी देवी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या देवकी आर्या, देवलचौड़ हाईस्कूल के प्रधानाचार्य विनोद जोशी, हरीश बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी में होगी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
शिक्षा विभाग की ओर से 28 से 30 अक्तूबर तक एफटीआई के मैदान में होगी प्रतियोगिता
प्रदेश के 13 जनपदों से एक हजार से अधिक खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed