फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आधे से अधिक महीना पारा, झमाझम नहीं बरसे मेघ

आधे से अधिक महीना पारा, झमाझम नहीं बरसे मेघ

Tue, 25 Sep 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
आधे से अधिक महीना पारा, झमाझम नहीं बरसे मेघ
rain shimla
हल्द्वानी। तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण अधिकतम तापमान गिर गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह और दिन में रिमझिम बारिश हुई, हालांकि शाम को मूसलाधार बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। दूसरी ओर मुक्तेश्वर में पारा अधिक नीचे चला गया। अधिकतम तापमान 15.3 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

जगह-जगह जलभराव
हल्द्वानी। बारिश के चलते शहर में पीलीकोठी, कालाढूंगी चौराहा, हीरानगर, मंगल पड़ाव, पटेल चौक समेत कई जगह जलभराव की स्थिति आई, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत में अधिक हुई बारिश
अक्तूबर प्रथम सप्ताह तक सक्रिय रहेगा मानसून : विक्रम सिंह

अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी। मानसून के दस्तक देने के साथ ही मौसम विभाग ने मानसून सामान्य रहने की बात कही थी। सितंबर का आधा महीना बीत चुका है और तीन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, जबकि तीन जिलों में मेघ झमाझम बरसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मानसून अभी अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक सक्रिय रहेगा। मानसून अगर 19 प्रतिशत अधिक या कम रहता है तो सामान्य ही माना जाता है। बताया कि अभी झमाझम बारिश की संभावना है।

जिले बारिश हुई सामान्य बारिश
अल्मोड़ा 469.5 - 817.8
बागेश्वर 1436.3 - 817.8
चंपावत 1317.2 - 1258.3
नैनीताल 1448.2 - 1373.8
पिथौरागढ़ 1482.6 - 1619.4
ऊधमसिंह नगर 711.1 - 1066.9

नोट :: (यह आंकड़ा एक जून 18 से 19 सितंबर 18 तक का है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed