{"_id":"5b982636867a557e9f67c251","slug":"91536697910-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरती पोखरियाल को एसआईटी से हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरती पोखरियाल को एसआईटी से हटाया गया
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
हल्द्वानी। पूनम हत्याकांड की एकमात्र चश्मदीद गवाह अर्शा पांडे के बयान का वीडियो वायरल होने की गाज एसआईटी की दरोगा आरती पोखरियाल पर गिरी है। आरती को एसआईटी से निकाल दिया गया है। अब दरोगा लता बिष्ट को एसआईटी में शामिल किया गया है।
गोरापड़ाव निवासी ट्रांसपोर्टर लक्ष्मीदत्त पांडे की पत्नी पूनम पांडे की दो हफ्ते पहले बदमाशों ने घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी थी और बेटी अर्शा गंभीर हालत में घायल मिली थी। अर्शा का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। एसआईटी की सुरक्षा में दोस्तों द्वारा अर्शा से पूछताछ का57 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने पर एलआईओ की दरोगा आरती पोखरियाल को एसआईटी से बाहर कर दिया गया है।
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि एसपी सिटी की रिपोर्ट के आधार पर दरोगा आरती पोखरियाल को हटाया गया है। लता बिष्ट को जांच सौंपी गई है। वीडियो वायरल मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच सीओ स्तर का अधिकारी करेगा।
विज्ञापन
अर्शा के बयान का वीडियो वायरल होने पर उठाया गया कदम