{"_id":"5b77261842c79246300f5396","slug":"91534535192-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में ही अगली गर्मियों की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में ही अगली गर्मियों की तैयारी
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। लो वोल्टेज, लोकल फाल्ट और लाइनों पर निर्धारित क्षमता से अधिक लोड को देखते बारिश में ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने अगली गर्मियों से निपटने की योजना बनानी शुरू कर दी है।
ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से विस्तार हो रहा है। इस बार गर्मियों में लाइनों पर 50 प्रतिशत से अधिक लोड था। गर्मियों में लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। साथ ही लोकल फाल्ट के कारण लोगों को बिजली का संकट झेलना पड़ा था। ओवरलोडिंग के कारण फीडर बंद कराकर अघोषित कटौती कराई गई थी। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में मुखानी में बढ़ते लोड को देखते हुए कठघरिया 33/11उपकेंद्र से अलग फीडर बनाने की योजना है। इस पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही लामाचौड़ में कमलुवागांजा 33/11उपकेंद्र डबल सर्किट फीडर बनाया जाएगा। संगम विहार का अलग फीडर फूलचौड़ 33/11उपकेंद्र से और जजफार्म में भी टीपी नगर 33/11 उपकेंद्र से अलग फीडर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। अलग फीडर बनने से फायदा यह होगा कि लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी साथ ही लाइनों पर पड़ने वाला लोड कम होगा। इसके अलावा एक फीडर ब्रेकडाउन में आने पर बहुत लंबे क्षेत्र की बिजली बाधित नहीं होगी। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव स्वीकृति के लिए जल्द ही उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
कठघरिया 33/11उपकेंद्र से अलग फीडर बनाने की योजना
लामाचौड़ में कमलुवागांजा 33/11उपकेंद्र डबल सर्किट फीडर
संगम विहार और जजफार्म के लिए भी योजना