फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भारी बारिश में भी द्वाराहाट में अनशन पर डटे रहे छात्र

भारी बारिश में भी द्वाराहाट में अनशन पर डटे रहे छात्र

Sun, 05 Aug 2018 11:10 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश में भी द्वाराहाट में अनशन पर डटे रहे छात्र
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने सहित तमाम मांगों को लेकर क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी रहा। यूएसएफ के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन को छात्र-छात्राओं का भारी समर्थन मिल रहा है। कालेज में एमएससी भौतिक, रसायन, गणित, जंतु और वनस्पति विज्ञान की कक्षाओं का संचालन करने, स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र विषय की स्वीकृति देने, स्नातकोत्तर स्तर पर भूगोल विषय स्वीकृत करने, पर्यटन और रोजगार परक विषय शुरू करने आदि की मांगों के लेकर यूएसएफ के बैनर तले छात्र पिछले छह दिनों से क्रमिक अनशन पर हैं। छठे दिन अनशन पर करन कुमार और नीरज मेहरा बैठे। जबकि लकी चौधरी, कमल किशोर, कुबेर रौतेला, मनीष तड़ागी, नीरज उपाध्याय, कैलाश राणा, कुंदन अधिकारी, संतोष नेगी आदि समर्थन में धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed