{"_id":"5b3d2c8c4f1c1bc4248b482e","slug":"91530735756-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों ने युवती की बरामदगी को लेकर टीपी नगर चौकी घेरी। चौकी प्रभारी के नहीं होने पर ग्रामीण एसपी सिटी दफ्तर पहुंचे लेकिन वे भी नहीं मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बरामदगी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा।
मंगलवार को ग्रामीण ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी बेटी को शेरा सिंह निवासी चांदन चौक, गड़वाल परगांई निवाड़ जबरन उठा कर ले गया। इधर, बुधवार सुबह गांव के कई ग्रामीण टीपी नगर चौकी पहुंचे। यहां उन्होंने युवती की बरामदगी को लेकर हंगामा कर चौकी पुलिस घेरी। चेतावनी दी कि वे हाईवे जाम कर देंगे।
काफी देर बाद भी जब चौकी प्रभारी नहीं पहुंचे तो गुस्साए ग्रामीण एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे। एसपी सिटी के नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि युवती नहीं मिली तो उग्र धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान बीडीसी मोहन सिंह नेगी, बीडीसी आनंद सिंह, ग्राम प्रधान ललित मोहन नेगी, प्रधान हरिप्रसाद, कैलाश उपाध्याय, नरेश बजवाल, बालम बिष्ट आदि शामिल थे।
युवती की बरामदगी को लेकर चौकी घेरी
- ग्रामीणों ने टीपी नगर चौकी में किया प्रदर्शन