फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दीवान बेड में मिला वृद्ध का शव

दीवान बेड में मिला वृद्ध का शव

Wed, 16 May 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
दीवान बेड में मिला वृद्ध का शव
हल्द्वानी। आरटीओ रोड स्थित भट्ट फार्म में मंगलवार शाम एक बुजुर्ग का शव घर में दीवान बेड के अंदर पड़ा मिला। बुजुर्ग के गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि बहन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मूल रूप से नैनीताल की रहने वाली माहेश्वरी साह (85) पुत्री स्व. उदय नाथ साह आरटीओ रोड स्थित भट्ट फार्म में रहती हैं। वह सेवानिवृत्त नर्सिंग शिक्षिका हैं। उनकी दो बहनें और दो भाई हैं। छोटे भाई नीर नाथ साह (74) उर्फ नीरू साह उनके साथ ही रहते थे, जबकि बड़े भाई नैनीताल में हैं। माहेश्वरी ने बताया कि मंगलवार की शाम नीरू घर से दूध लेने निकले थे। शाम करीब चार-पांच बजे घर पहुंचे और फिर दूसरे कमरे में चले गए। काफी देर बाद जब कोई हलचल नहीं हुई तो वह उन्हें देखने पहुंचीं। दूसरे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। वह पिछले दरवाजे से कमरे में दाखिल हुईं, लेकिन वहां भी नीरू नहीं थे।
विज्ञापन

माहेश्वरी के अनुसार वह कमरे में लगे दीवान बेड पर बैठ गईं। तभी उन्हें दीवान में हलचल की महसूस हुई। जब उन्होंने दीवान खोला तो नीरू उसके अंदर पड़े थे। गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। यह देख वह वह सन्न रह गईं। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग भी आ गए। उन्होंने नीरू को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, मुखानी थाना प्रभारी नंदन रावत भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि घर से आभूषण और नगदी भी गायब नहीं हुई है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग दिमागी रूप से अस्वस्थ थे।
थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सटीक वजह का पता लगेगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर विवेचना की जाएगी। हत्या है या आत्महत्या, इसका जल्द ही खुलासा होगा।


चार बीघा जमीन का किया है सौदा
सूत्रों की मानें तो साह भाई-बहनों ने हाल ही में चार बीघा जमीन का सौदा किया है। वे खुद एक बीघे में बने मकान में रहते हैं। बताया जा रहा है कि इस सौदे में 10 लाख रुपये बयाना मिला था। वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि चार बीघा जमीन का सौदा एक करोड़ में हुआ था, जबकि जमीन दो से ढाई करोड़ की है। सूत्रों के अनुसार नीरू इसका विरोध कर रहे था। पुलिस का कहना है कि इस पहलू पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed