{"_id":"5adba7df4f1c1b54098b5cd7","slug":"91524344799-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के चल रहा प्राइवेट विद्यालय को बंद करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के चल रहा प्राइवेट विद्यालय को बंद करने के दिए निर्देश
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के पुटगांव में शिक्षा विभाग की अनुमति के बिना एक निजी स्कूल का संचालन करने पर उप शिक्षाधिकारी ने छापा मार स्कूल को बंद करने के आदेश दिए हैं।
उप शिक्षाधिकारी कमलेश्वरी मेहता ने बताया उन्हें पुटगांव में बिना अनुमति के एक निजी इंगलिश मीडियम स्कूल के संचालन की शिकायत मिली थी। लोगों की शिकायत पर पुटगांव में स्थित किराए के भवन के दो कमरों में चलाए जा रहे स्कूल में अभिलेखों की जांच की गई। पता चला कि विद्यालय की ओर से शिक्षा विभाग अनुमति के लिए आवेदन नहीं करने, स्कूल में बच्चों से अधिक फीस लेने, शिक्षकों के अभिलेखों के पूरे नहीं पाए जाने पर उप शिक्षाधिकारी ने स्कूल को बंद करने के आदेश दिए हैं। स्कूल बंद नहीं करने पर आरटीआई एक्ट 2009 के तहत प्रतिदिन दस हजार के जुर्माने के साथ नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।