{"_id":"5ad7a7104f1c1b82028b5341","slug":"91524082448-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरसी बंद होने से परेशान अभिभावक बीईओ दफ्तर की लगा रहे दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरसी बंद होने से परेशान अभिभावक बीईओ दफ्तर की लगा रहे दौड़
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नि:शुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों को अपने बच्चे का दाखिला दिलाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। संकुल केंद्र (सीआरसी) बंद होने से उन्हें आवेदन जमा करने को धौलाखेड़ा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। नि:शुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कमजोर वर्ग के बच्चों के निजी एवं पब्लिक स्कूलों में मुफ्त दाखिले होने हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की है। विभाग ने सीआरसी नगर समेत सभी संकुल केंद्रों को बंद कर मुफ्त दाखिले के आवेदन धौलाखेड़ा में स्थित उपशिक्षा अधिकारी के दफ्तर में जमा करने की व्यवस्था की है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि आरटीई के तहत कमजोर वर्ग के बच्चों के दाखिले का काम उपशिक्षा अधिकारी को दिया है। कहा कि वही बच्चों का चयन कर मई में दाखिला कराएंगे साथ ही स्कूलों से कक्षा एक की सीटों का ब्योरा भी मांगा है।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि आरटीई के तहत कमजोर वर्ग के बच्चों के दाखिले का काम उपशिक्षा अधिकारी को दिया है। कहा कि वही बच्चों का चयन कर मई में दाखिला कराएंगे साथ ही स्कूलों से कक्षा एक की सीटों का ब्योरा भी मांगा है।
विज्ञापन