फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रदेश में विश्वबैंक पोषित 970 करोड़ की पेयजल योजनाएं बनेंगी

प्रदेश में विश्वबैंक पोषित 970 करोड़ की पेयजल योजनाएं बनेंगी

Wed, 18 Apr 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में विश्वबैंक पोषित 970 करोड़ की पेयजल योजनाएं बनेंगी
पानी की बर्बादी - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। प्रदेश के पैरी अर्बन क्षेत्र (शहर से सटे गांव) में विश्व बैंक की मदद से 970 करोड़ रुपये की 35 पेयजल योजनाएं बनाई जाएंगी। इनमें से कुमाऊं की 240 करोड़ की 13 पेयजल योजनाएं हैं। प्रथम चरण में कुमाऊं की दो पेयजल योजनाओं को मंजूरी मिल गई है। इनमें जल्द काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के 35 पैरी अर्बन गांवों की पेयजल योजनाओं के प्रस्ताव विश्वबैंक को भेजे गए थे। इनमें से देहरादून की 10 योजनाओं का निर्माण जलसंस्थान करेगा, जबकि देहरादून की दो, हरिद्वार की 10 और कुमाऊं की 13 पेयजल योजनाएं जलनिगम बनाएगा। 25 योजनाओं के लिए जलनिगम को 640 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

कुमाऊं के नैनीताल जिले में तल्ली हल्द्वानी, बमौरी मल्ली बंदोबस्ती, गौजाजाली उत्तर, कुसुमखेड़ा, बिठौरिया नंबर एक, फतेहपुर, मुखानी, अल्मोड़ा में खत्याड़ी, ऊधमसिंह नगर में कचनाल गुसाई, नगला, बंडिया, महोलिया और उमरूखुर्द में 240 करोड़ की पेयजल योजनाएं बनाई जाएंगी। कुमाऊं मंडल में नैनीताल जिले की तल्ली हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर की बंडिया पेयजल योजना को मंजूरी मिल गई है। इन योजनाओं के बनने से काफी हद तक पेयजल संकट से निजात मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल की प्रस्तावित पेयजल योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। दो प्रस्तावों को तल्ली हल्द्वानी और बंडिया पेयजल योजना के लिए 20-20 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। एक माह के भीतर दोनों योजनाओं में काम शुरू करा दिया जाएगा।
- हिमांशु वर्मा, अधिशासी अभियंता, विश्वबैंक परियोजना जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed