फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वन बीट आरक्षी एवं वन बीट अधिकारी संघ

वन बीट आरक्षी एवं वन बीट अधिकारी संघ

Fri, 30 Mar 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
वन बीट आरक्षी एवं वन बीट अधिकारी संघ
वनरक्षकों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी/रामनगर। वन आरक्षी एवं वन बीट अधिकारी संघ के बैनर तले दो सूत्री मांगों को लेकर वन आरक्षियों ने सुबह से दोपहर तक हड़ताल पर रहे। शाम को वन मंत्री हरक सिंह रावत के आश्वासन पर हड़ताल को 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तिकोनिया स्थित वन परिसर में कार्य बहिष्कार कर रहे आरक्षियों ने कहा कि प्रमुख वन संरक्षक ने जंगल की सुरक्षा पूर्व सैनिक, पीआरडी, होमगार्ड से कराने की धमकी दी है जिनकी दिहाड़ी 400-500 रुपये है। आरोप लगाया कि फायर वॉचर, श्रमिक का 220 रुपये दिहाड़ी दे नहीं सकता है ऐसे में पूर्व सैनिकों के लिए बजट कहां से लाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संघ के प्रतिनिधि मंडल ने वन मंत्री हरक सिंह रावत से वार्ता की। संरक्षक ललित मोहन हर्बोला ने बताया कि वन दरोगा में सीधी भर्ती के नियम में संशोधन किया जाएगा। इसके बाद हड़ताल 14 अप्रैल के लिए स्थगित कर दी गई है। उधर धरना देने वालों में यशवंत वोरा, दीप जोशी, ममता बिष्ट, बेबी, एमसी भट्ट, आनंद जोशी, मंजू पांडे, भूपेंद्र बिष्ट, लाल सिंह, ललित बिष्ट, ललित काला, शबनम रावत, बबिता पार्की आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed