फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कृपया ध्यान दें, शहर में आज यातायात व्यवस्था बदली हुई है

कृपया ध्यान दें, शहर में आज यातायात व्यवस्था बदली हुई है

Sun, 14 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
कृपया ध्यान दें, शहर में आज यातायात व्यवस्था बदली हुई है
हल्द्वानी। रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली-बदली नजर आएगी। यह बदलाव मकर संक्रांति पर निकलने वाली शोभायात्रा के कारण हुआ है। हीरानगर स्थित उत्थान मंच से शोभायात्रा निकलेगी जो तिकोनिया वर्कशाप लाइन, ताज चौराहा मीरा मार्ग सिंधी चौराहा होते हुए वापस आएगी। शोभायात्रा में भीड़ और झांकियों के मद्देनजर एसपी सिटी के निर्देश पर यातायात विभाग ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इस दौरान जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन


ये रहेगी व्यवस्था
- रामनगर कालाढूंगी मार्ग से आने वाले और रुद्रपुर रामपुर रोड, बरेली रोड जाने वाले वाहनों को गैस गोदाम तिराहा, पीलीकोठी तिराहा से मुखानी तिराहा और टीपीनगर की ओर से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

- पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले कालाढूंगी रामनगर मार्ग के वाहन लालडांठ-पनचक्की मार्ग, हाइडिल गेट काठगोदाम से भेजे जाएंगे।
- इस मार्ग से आने वाली रोडवेज बसें लालडांठ से पनचक्की तिराहा और हाइडिल गेट तिकोनिया से आएंगी।
- बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहनों को तीनपानी बाईपास से गौलापार रोड काठगोदाम की तरफ मोड़ा जाएगा।
- बरेली रोड से रामनगर जाने वाले वाहनों को मंडी बाईपास टीपीनगर, बिड़ला स्कूल रोड आरटीओ रोड, गैस गोदाम रोड से होकर भेजा जाएगा।
- पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले रामपुर रोड के वाहन गैस गोदाम रोड, पीलीकोठी, लालडांठ, पनचक्की तिराहा, कालटैक्स काठगोदाम से होकर जाएंगे।
- रामपुर रोड और बरेली रोड से आने वाली रोडवेज बसें तीन पानी बाईपास, गौलापुल, ताज चौराहा होते हुए केमू स्टेशन से जाएंगी।

पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहन
रामपुर और बरेली रोड जाने वाले वाहन नारीमन बाईपास, गौलापार रोड से होते हुए तीनपानी बाईपास से निकलेंगे। पहाड़ से रामनगर जाने के लिए वाहन कालटैक्स, पनचक्की तिराहा, लालडाठ से होकर जाएंगे। पहाड़ से आने वाली रोडवेज बसें बस स्टैंड पर तत्काल नहीं आ सकती हैं। इन बसों को शोभायात्रा के अनुसार तिकोनिया पर रोककर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा के दौरान ऑटो और टेंपो को भी रोका जाएगा

जिस रूट से शोभायात्रा गुजरेगी वहां चलने वाले ऑटो और टेंपो को रोका जाएगा। जब तक शोभायात्रा आगे नहीं बढ़ जाती तब तक ऑटो उस रूट पर नहीं चल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed