फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ब्रेकिंग न्यूज.... रेलवे फाटक टूटा... अफरातफरी

रेलवे फाटक टूटा... अफरातफरी

Wed, 13 Sep 2017 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 13 Sep 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज.... रेलवे फाटक टूटा... अफरातफरी
लालकुआं/हल्दूचौड़। मंगलवार को लालकुआं क्रासिंग पर बड़ा हादसा होते बचा। काठगोदाम-काशीपुर सवारी गाड़ी के आने के समय रेलवे फाटक टूट कर गिर पड़ा। रेलवे कर्मियों ने लोहे की चेन लगाकर यातायात नियंत्रित किया। करीब आधे घंटे बाद इस फाटक की मरम्मत के बाद ही यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

क्रासिंग से शाम 5.05 बजे काठगोदाम से काशीपुर जाने वाली 55304 ट्रेन गुजरती है। इस ट्रेन के आने का समय देखते हुए ही फाटक बंद किया जा रहा था। अचानक ही यह फाटक टूट कर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि उस वक्त फाटक के नीचे कोई वाहन या कोई व्यक्ति नहीं था। रेलवे कर्मियों ने तुरंत ही लोहे की चेन डालकर फाटक की तरफ के यातायात को रोक लिया। करीब आधे घंटे बाद रेलवे कर्मियों ने इस फाटक की मरम्मत भी की। गेट इंचार्ज विनोद कुमार के मुताबिक फाटक के टूटने की जानकारी लालकुआं रेलवे को दे दी गई है। लालकुआं स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि फाटक टूटने की सूचना उन्हें मिली थी। इसके तुरंत बाद ही स्टाफ को भेजकर फाटक सही करवा दिया गया था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले को लेकर रेलवे का क्या रुख रहेगा। कहा जा रहा है कि फाटक अपने आप टूट कर गिरा है। ऐसे में किसी के खिलाफ मामला नहीं बनता। रेलवे इज्जतनगर मंडल के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह के मुताबिक रेलवे फाटक के किसी वाहन से क्षतिग्रस्त होने पर तुरंत ही मुकदमा दर्ज कराने का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed