फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रामलीला मंचन को लेकर कमेटी और मंडली के पदाधिकारियों में घमासान

रामलीला मंचन को लेकर कमेटी और मंडली के पदाधिकारियों में घमासान

Mon, 07 Aug 2017 02:28 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
रामलीला मंचन को लेकर कमेटी और मंडली के पदाधिकारियों में घमासान
भीमताल (नैनीताल)। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में रामलीला मंचन को लेकर राम सेवक मंडली और आदर्श रामलीला कमेटी के बीच शनिवार रात जमकर घमासान हुआ। दोनों पक्षों से जुड़े लोगों के बीच हुई कहासुनी के बाद मामले को शांत कराने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। विवाद के चलते आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा शनिवार से शुरू की गई तालीम भी स्थगित कर दी गई है। तय किया गया कि एसडीएम की मौजूदगी में होने वाली बैठक के बाद ही रामलीला मंचन को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

मल्लीताल स्थित रामलीला मैदान में पिछले साल तक राम सेवक मंडली की ओर से रामलीला मंचन कराया जाता था, लेकिन इस बार मल्लीताल क्षेत्र के कुछ युवाओं ने बीते शुक्रवार को बैठक कर राम सेवक मंडली से इतर अलग से आदर्श रामलीला कमेटी का गठन कर रामलीला मंचन कराने का फैसला किया और शनिवार की शाम हनुमान पूजा के पश्चात तालीम शुरू कराने के लिए राम सेवक मंडली के पदाधिकारियों से मंच के भवन की चाबी मांगी लेकिन मंडली के पदाधिकारियों ने कमेटी से जुड़े लोगों को मंच के भवन की चाबी देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर राम सेवक मंडली और आदर्श रामलीला कमेटी से जुड़े लोगों में विवाद हो गया। बताया जाता है कि विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। इसी बीच राम सेवक मंडली के घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों से जुड़े लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। थानाध्यक्ष गंगवार ने बताया कि विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच तय हुआ है कि भीमताल पुलिस इस मामले में एसडीएम/संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना सिंह को अपनी रिपोर्ट भेजेगी और उसके बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट ही इस बात का फैसला करेंगी कि मल्लीताल में रामलीला मंचन कौन कराएगा अथवा रामलीला कमेटी के लिए राम सेवक मंडली और आदर्श रामलीला कमेटी से जुड़े लोगों के बीच नए सिरे से चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन

रिसीवर तैनात कराने की मांग
भीमताल (नैनीताल)। मल्लीताल क्षेत्र के कई लोगों का कहना है कि रामलीला कमेटी को लेकर पूर्व में भी कई कमेटियां अस्तित्व में आ चुकी हैं और हर कमेटी को लेकर कुछ न कुछ विवाद उठता रहा है। लोगों का कहना है कि इस बार फिर से राम सेवक मंडली और आदर्श रामलीला कमेटी के बीच रामलीला मंचन को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। लोगों का मानना है कि ऐसे में जिला प्रशासन को चाहिए कि वह जिस तरह रामलीला कमेटी हल्द्वानी में रिसीवर तैनात किया है उसी तरह यहां भी रिसीवर तैनात कर दे ताकि बगैर किसी विवाद के रामलीला मंचन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed