फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   82 atal excellent schools to be conducted on cbse pattern from new session

नए सत्र से सीबीएसई पैटर्न पर संचालित होंगे 82 अटल उत्कृष्ट विद्यालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:56 AM IST
विज्ञापन
82 atal excellent schools to be conducted on cbse pattern from new session
नैनीताल। अटल उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत नये शिक्षा सत्र से कुमाऊं मंडल में चयनित 82 अटल उत्कृष्ट विद्यालय सीबीएसई पैटर्न पर संचालित होंगे। सीबीएसई दिल्ली चयनित अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए पहली मार्च से वेबसाइट शुरू कर देगा। इसमें चयनित विद्यालयों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को सीबीएसई पैटर्न पर संचालित करने के संबंध में सीबीएसई दिल्ली के अधिकारियों की शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक के बाद अटल उत्कृष्ट विद्यालय योजना के नोडल अधिकारी एवं अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि राज्य में 188 अटल उत्कृष्ट विद्यालय चयनित किए गए हैं। हर ब्लॉक में दो विद्यालयों का चयन किया है। कहा कि कुमाऊं मंडल से नैनीताल में 16, अल्मोड़ा में 22, पिथौरागढ़ में 16, ऊधमसिंह नगर में 14, चंपावत में आठ और बागेश्वर में छह अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का चयन किया है। डॉ. सती ने कहा कि ये विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होंगे। सीबीएसई की ओर से पहली मार्च से विद्यालयों की वेबसाइट खोल दी जाएगी। इसमें संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य विद्यालय का रजिस्ट्रेशन करने के लिए ईमेल आईडी और अन्य दस्तावेज अपलोड करेंगे। उसके बाद भी किसी प्रकार की कमी रहेगी तो उन विद्यालय को सीबीएसई से औपबंधिक आधार पर मान्यता दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed