फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कठघरिया उपकेंद्र में केबल बाक्स फूंका, शहर से लेकर गांवों तक घंटों गुल रही बिजली

कठघरिया उपकेंद्र में केबल बाक्स फूंका, शहर से लेकर गांवों तक घंटों गुल रही बिजली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
कठघरिया उपकेंद्र में केबल बाक्स फूंका, शहर से लेकर गांवों तक घंटों गुल रही बिजली
हल्द्वानी। कठघरिया स्थित 33 केवी के उपकेंद्र में रविवार तड़के केबल बॉक्स फुंकने से शहर के चार फीडरों से होने वाली विद्युतापूर्ति ठप हो गई। विद्युतापूर्ति ठप होने से 20 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीन फीडरों में तीन घंटे बाद तो एक फीडर में आठ घंटे बाद बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन

रविवार तड़के पांच बजे के करीब कठघरिया स्थित 33 केवी उपकेंद्र में केबल बॉक्स फुंक गया, जिससे बिठौरिया, कठघरिया, फतेहपुर, ब्लॉक के विद्युत फीडरों से होने वाली सप्लाई ठप हो गई। इसका पता चलने पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों में सप्लाई चालू करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की और सुबह सात बजे के करीब प्रभावित चारों फीडरों को कमलुवागांजा स्थित उपकेंद्र से जोड़ा गया, जिससे चारों फीडरों में सप्लाई चालू हो गई। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब कमलुवागांजा स्थित उपकेंद्र ओवरलोड के कारण जवाब दे गया और फिर से चारों फीडरों से होने वाली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने कमलुवागांजा उपकेंद्र से बिठौरिया फीडर की सप्लाई काट दी। इसके बाद कठघरिया, ब्लॉक, फतेहपुर फीडर की सप्लाई चालू हो गई लेकिन बिठौरिया फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। एसडीओ आनंद सिंह खाती ने बताया कि दोपहर में कठघरिया उपकेंद्र में आई खराबी को ठीक करा लिया गया था, जिसके बाद तीन बजे के करीब बिठौरिया फीडर समेत सभी फीडरों की सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन


जवाब दे गया कमलुवागांजा उपकेंद्र, घंटों बिजली गुल
20 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित,
तीन फीडरों में तीन घंटे बाद तो एक में आठ घंटे बाद हुई बिजली की बहाली
वैकल्पिक व्यवस्था से जवाब दे गया कमलुवागांजा उपकेंद्र


इन क्षेत्रों की सप्लाई रही बाधित
हल्द्वानी। कठघरिया उपकेंद्र में आई खराबी के कारण रविवार को घंटों तक बिठौरिया, लालडांठ, बमौरी मल्ली, बमौरी तल्ली, श्याम विहार, आदर्शनगर, मुखानी, भट्ट कॉलोनी, कठघरिया, पनियाली, घूनी नंबर एक, ब्लॉक क्षेत्र, लामाचौड़, फतेहपुर, चारधाम गुजरौड़ा, तल्ली हल्द्वानी समेत इससे लगी कॉलोनियों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्यूबवेल संचालन भी ठप
हल्द्वानी। घंटों बिजली गुल रहने के कारण शहर से लेकर गांवों तक घंटों लोग गर्मी से बेहाल रहे। प्रभावित क्षेत्रों में एसी और कूलर शो पीस बन गए। कठघरिया, लामाचौड़, फतेहपुर, पनियाली, घूनी नंबर एक में नलकूपों का संचालन भी नहीं हो सका जिसके चलते गांवों में पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घंटों बिजली गुल रहने के कारण कई लोगों के मोबाइल भी चार्ज न होने से स्विच ऑफ हो गए।


तल्ली हल्द्वानी में लो वोल्टेज से लोग परेशान
हल्द्वानी। तल्ली हल्द्वानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में लो-वोल्टेज के कारण लोगोें को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि दोपहर में लो-वोल्टेज के कारण एसी भी काम नहीं कर रहे हैं। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed