फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आठ साल में 8163 लोगों को कुतों ने नोंचा

आठ साल में 8163 लोगों को कुतों ने नोंचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
आठ साल में 8163 लोगों को कुतों ने नोंचा
नैनीताल। सरोवर नगरी में कुत्ते आतंक का पर्याय बने गए हैं। बीते आठ साल में कुत्तों ने 8163 लोगों को नोंचा है। औसतन हर दिन तीन लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। नगर पालिका के कई प्रयासों के बावजूद कुत्तों के आतंक से लोगों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

नगर में कुत्तों का आतंक दस साल या उससे भी ज्यादा पुराना है। कभी कोई बच्चा इनका शिकार बनता है तो कभी युवा तो कभी बुजुर्ग को काट कर कुत्ते लहूलुहान कर देते हैं। कुत्ते एक पर्यटक बच्ची की मौत का कारण भी बन चुके हैं। बीते वर्ष डीएम ने कुत्तों का बधियाकरण कराने के निर्देश दिए थे। पालिका ने बधियाकरण किया भी, लेकिन कुत्तों की संख्या बढ़ती गई।
विज्ञापन

उधर, जनवरी में कुत्तों ने 93 लोगों को काटा, जबकि फरवरी में यह आंकड़ा 101 और मार्च में 97 का है। कुत्ते हर दिन किसी न किसी को काट रहे हैं। नगर पालिका और प्रशासन के पास शिकायतों का अंबार है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही है। आवारा कुत्तों के साथ ही पालतू कुत्ते भी लोगों को काट रहे हैं। पालिका की ओर से पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन एवं टीकाकरण कराने की भी व्यवस्था की गई, लेकिन रजिस्ट्रेशन कराने में कोई भी रुचि नहीं ले रहा। नगर में पालतू कुत्तों की संख्या 500 से ज्यादा है और रजिस्ट्रेशन 50 कुत्तों के भी नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ साल में 8163 लोगों को कुत्तों ने नोंचा
नैनीताल में आतंक का पर्याय बने कुत्ते

पालिका ने नगर के 70 प्रतिशत कुत्तों का बधियाकरण किया है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि इससे ज्यादा पशुओं का बधियाकरण न किया जाए। जो बच्चे पैदा हो रहे हैं वह शेष 30 प्रतिशत कुत्तों के होंगे। कुत्ते लोगों को न काटें, इसके लिए पालिका लगातार प्रयास कर रही है। -रोहिताश शर्मा, ईओ नगर पालिका।

आंकड़ों पर नजर

साल कुत्तों के शिकार
2011 834
2012 961
2013 929
2014 862
2015 1101
2016 774
2017 1222
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed