फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गर्मी ने तोड़ा आठ वर्षों का रिकार्ड, पारा 40 के पार

गर्मी ने तोड़ा आठ वर्षों का रिकार्ड, पारा 40 के पार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
गर्मी ने तोड़ा आठ वर्षों का रिकार्ड, पारा 40 के पार
हल्द्वानी। मौसम ने इस बार गर्मियों में आठ वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है। दूसरे सप्ताह में तापमान कम होने का रिकार्ड बना तो शुक्रवार को पारा 40 के पार पहुंचकर नया रिकार्ड बना। आठ वर्षों में 26 अप्रैल सबसे अधिक गर्म रहा। सुबह से चले लू के थपेड़ों और सूर्यदेव की तपिश ने बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही चटख धूप खिली थी। सुबह लगभग नौ बजे से ही गर्म हवाएं चल रही थी। दिन चढ़ने के साथ ही लू के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। लू के कारण दोपहर में बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था। अस्पतालों में भी भीड़ अधिक नहीं थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण गर्मी का अहसास मुक्तेश्वर में भी हुआ। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार से उत्तर पश्चिमी दिशा से हवा चलेगी। हवा की दिशा बदलने के कारण तापमान में और वृद्धि नहीं होगी। 30 अप्रैल से एक मई तक गर्मी और तपिश से राहत मिलेगी। एक एक मई को आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


गर्मी ने तोड़ा आठ वर्षों का रिकार्ड, पारा 40 के पार
लू के थपेड़ों ने सुबह से ही किया बेहाल, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, अभी और बढ़ेगा तापमान, 30 अप्रैल से राहत मिलने की उम्मीद

26 अप्रैल का तापमान
वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2011 37.0 24.1
2012 36.5 18.5
2013 36.8 20.4
2014 38.0 17.2
2015 32.5 20.9
2016 38.2 14.9
2017 38.5 22.4
2018 38.5 20.4
2019 40.4 22.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed