{"_id":"5c509622bdec2211b705f127","slug":"81548785186-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका को मिली ग्राम पंचायतों की 87 लाख की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका को मिली ग्राम पंचायतों की 87 लाख की रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर पालिका विस्तार के बाद विलय किए गए दस गांवों की 87 लाख की विकास की राशि प्रशासन ने नगर पालिका के खाते में जमा करा दी है। नगर पालिका ने इन वार्डों के विकास के लिए सदस्यों से प्रस्ताव मांगे हैं।
शासन के आदेश पर नगर पालिका विस्तार में विलय के बाद ग्राम पंचायतों की अवशेष राशि ग्राम पंचायतों के खातों में पड़ी थी। नगर पालिका गठन के उपरांत प्रशासन ने उक्त राशि अब नगर पालिका को हस्तांतरित कर दी है।
पालिका के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि ग्राम पंचायतों की 87 लाख चार हजार की राशि नगर पालिका के खाते में आ चुकी है। इस राशि को उन्हीं क्षेत्रों में खर्च किया जाएगा। विकास कार्य शुरू किए जाने को लेकर संबंधित वार्डों के सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
ये गांव हुए थे शामिल
मंडलसेरा, कठायतबाड़ा, बिलौना, बिनवाल तिवारी, माजियाखेत, कफलखेत, पालनीकोट, भतरौला, गाड़गांव और मेहनरबूंगा।
कोट : नगर विस्तार के बाद ग्राम पंचायतों के खाते में पड़ी विकास की राशि नवगठित नगर पालिका को हस्तांतरित की जा चुकी है। नगर पालिका ने यह राशि उसी क्षेत्र में खर्च करनी है जहां की यह अवशेष राशि है। 87 लाख से अधिक की राशि पालिका के खाते में डाली जा चुकी है। - एसएसएस पांगती, सीडीओ, बागेश्वर