{"_id":"5c16b2f8bdec2253e504797c","slug":"81544991480-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों की छुट्टी से कम पड़ी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों की छुट्टी से कम पड़ी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दिसंबर के महीने में ड्राइवरों की सालभर की छुट्टियां खत्म कराने की रोडवेज अफसरों की मंशा यात्रियों पर भारी पड़ गई। रविवार को एक या दो नहीं बल्कि 16 ड्राइवरों की छुट्टी पर जाने के कारण रोडवेज की बसें कार्यशाला से बाहर नहीं निकल पाईं। इससे दिल्ली और पहाड़ के रूट पर जाने वाले यात्री परेशान हो गए।
रविवार होने के कारण रोडवेज परिसर में अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की भीड़ ज्यादा थी लेकिन जब उन्हें अपने गंतव्य के लिए बसें नहीं मिली तो परेशान होने लगे। पूछताछ केंद्र से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो अधिकारियों से जानकारी जुटाई गई। पता चला कि ड्राइवर न होने के कारण ज्यादातर बसें खड़ी हैं। रोडवेज प्रबंधन दिल्ली रूट में अतिरिक्त बसें नहीं भेज पाया। तीन-तीन घंटे इंतजार के बाद यात्री यूपी रोडवेज की बसों में खड़े होकर दिल्ली को गए। नैनीताल और पिथौरागढ़ रूट को भी बसें नहीं थीं। स्टेशन इंचार्ज रवि कापड़ी ने बताया कि चालकों की कमी के कारण पिथौरागढ़, बरेली और नैनीताल रूट में कुछ बसें नहीं भेजी जा सकी। दिल्ली रूट में अतिरिक्त बस का संचालन भी नहीं हो पाया।
ड्राइवरों को छुट्टी दे दी, यात्री हो गए बेबस
दिल्ली रूट में बसें पड़ी कम, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बरेली रूट के यात्री भी परेशान
16 चालकों की छुट्टी के कारण कार्यशाला में खउ़ी रहीं बसें
छह दिन बाद शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग
हल्द्वानी। स्टेशन इंचार्ज रवि कापड़ी ने बताया कि देहरादून में सर्वर की दिक्कत के कारण ऑनलाइन बुकिंग और एमएसटी नहीं बन पा रही थी। रविवार दोपहर बाद सर्वर सही हो गया। इसके बाद ऑनलाइन बुकिंग और एमएसटी बनने का काम शुरू हो गया है।