{"_id":"5b4cfda14f1c1b466d8b52f6","slug":"81531772321-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्र परीक्षण में अनफिट परिचालकों को इलाज कराएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्र परीक्षण में अनफिट परिचालकों को इलाज कराएगा
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से चालकों की कराई गई आंखों की जांच रिपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय को मिलने लगी है। निगम प्रबंधन अनफिट चालकों का इलाज कराने पर भी विचार कर रहा है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुमाऊं रीजन में करीब 650 चालकों का नेत्र परीक्षण हुआ। अब क्षेत्रीय कार्यालय को हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर, भवाली, रानीखेत, अल्मोड़ा, काशीपुर, रुद्रपुर डिपो से चालकों की आंखों की जांच रिपोर्ट मिलने लगी है। परिवहन विभाग सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट में करीब 90 चालक आंखों की जांच में अनफिट पाए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेशानुसार ये अनफिट चालक बस नहीं चला सकते हैं। परिवहन निगम पहले से ही चालकों की कमी से जूझ रहा है। अब अगर यह चालक बाहर हुए तो निगम को बस संचालन में परेशानी हो सकती है। एआरएम कार्मिक मनोज दुर्गापाल ने बताया कि डिपो से रिपोर्ट मिलने के बाद अनफिट चालकों का इलाज कराया जाएगा। इसके बाद ही इन्हें रूट पर भेजा जाएगा।