{"_id":"5b4646544f1c1bc5248b5e38","slug":"81531332180-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण स्थायी राजधानी को लेकर द्वाराहाट में सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण स्थायी राजधानी को लेकर द्वाराहाट में सड़कों पर उतरे लोग
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर द्वाराहाट में लोग बुधवार को सड़कों पर उतर आए। स्थायी राजधानी संघर्ष समिति के बैनर तले नगर में जुलूस निकाल कर धरना दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से इस मुद्दे को लेकर सरकारें लोगों को छलती रही हैं, लेकिन अब इस मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा बनने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश के सभी ब्लॉकों में इस तरह के प्रदर्शन होंगे। पंचेश्वर से उत्तरकाशी तक तीन चरणों में आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गैरसैंण स्थायी राजधानी संघर्ष समिति की ओर से यहां लोगों का हुजूम सड़कों पर उतर पड़ा। बाजार में प्रदर्शन के बाद जुलूस तहसील पहुंचा, यहां आम सभा और धरना प्रदर्शन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि सरकारों ने आज तक इस मसले को लेकर जमकर लोगों के साथ छल किया है।
राज्य बनने के पीछे की अवधारणा ही यही थी कि गैरसैंण स्थायी राजधानी बने, लेकिन बारी-बारी से आई सरकारों ने इस मामले में राजनीतिक रोटियां सेंकी। एसडीएम रजा अब्बास के माध्यम मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में अविलंब गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर प्रदेश व्यापी बंद, प्रदर्शन और चक्काजाम करने की चेतावनी दी गई। भिकियासैंण और सल्ट में भी कार्यक्रम होंगे। पंचेश्वर से उत्तरकाशी तक तीन चरणों की यात्रा का समापन 30 अगस्त को द्वाराहाट में होगा। संपूर्ण कार्यक्रम में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष चारु तिवारी, जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, संयोजक विनोद जोशी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।