फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पटरी से उतरी प्रदेश की प्राइमरी शिक्षा

पटरी से उतरी प्रदेश की प्राइमरी शिक्षा

Fri, 13 Apr 2018 01:31 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
पटरी से उतरी प्रदेश की प्राइमरी शिक्षा
व्यवस्थाएं बनाने और बदलने वालों का भी गजब हाल है। नए शिक्षा सत्र से प्राइमरी और जूनियर हाइस्कूलों में पाठ्य सामग्री बदलाव से लेकर कई नई व्यवस्थाएं लागू कर तो दी मगर उनका क्रियान्वयन अब तक नहीं हो पाया है। सत्र शुरू हुए 12 दिन बीत गए हैं लेकिन पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। बच्चे बिना किताब स्कूल आ रहे हैं। इस बार से किताबें सरकार नहीं देगी बल्कि किताबें बाजार से खरीदने के लिए उनके खातों में पैसा आएगा। पहले बच्चों के खाते खुलेंगे, फिर पैसा आएगा और तब स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो पाएगी। नवीन सक्सेना सक्सेना की रिपोर्ट।
विज्ञापन



कक्षा एक से आठ तक सभी पुस्तकें हिंदी माध्यम की एनसीईआरटी पुस्तकें होंगी। कक्षा तीन से आठ तक की कक्षाओं में संस्कृत विषय की पुस्तक एनसीईआरटी की नहीं एससीईआरटी उत्तराखंड की चलेगी। कक्षा तीन और छह में विज्ञान विषय अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के आदेश हैं। शिक्षकों पर अंग्रेजी में पढ़ाने का दबाव भी है।
विज्ञापन



दस वर्ष से कम उम्र के बच्चे का खाता माता पिता के साथ संयुक्त खुलेगा। जीरो बैलेंस से खाता खोलने और खुलने के बाद भी बैलेंस जीरो रहने के कारण अधिकतर बैंक पहले तो बच्चों के खाते खोलने से कतरा रहे हैं। यदि खोल भी रहे हैं तो किसी एक स्कूल के सभी खाते खोलने को तैयार नहीं हैं। शिक्षक बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। बैंक फार्म भी नहीं दे रहे हैं। आधार कार्ड में बच्चे या माता पिता का स्थानीय पता न होने या कोई त्रुटि होने पर बैंक खाते नहीं खोल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिन बच्चों के खाते खुल चुके हैं उनके खातों में शिक्षा विभाग अभी तक किताबें खरीदने के लिए पैसा डाल नहीं पाया है। दो-चार बच्चे खुद किताबें खरीद भी लाएं हैं। अधिकतर बच्चों के पास किताबें न होने के कारण पढ़ाई नहीं हो पा रही।



महकमे का आदेश है कि स्कूल के साथ-साथ पंजीकृत बच्चों की पूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कराएं। अब अध्यापक इस आदेश का पालन करें या फिर पढ़ाएं।

स्कूली शिक्षा में एक साथ कई बदलाव होने से कुछ दिक्कतें जरूर आ रहीं हैं। जल्द पठन-पाठन पटरी पर आ जाएगा। पुस्तकें लेने के लिए बच्चों के खाते में पैसा ट्रांसफर करने को जिलों को पहली किश्त के रूप में करीब आठ करोड़ जारी किए गए हैं।
राकेश कुमार कुंवर, निदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड

12 दिन बाद भी प्राइमरी स्कूलों में शुरू नहीं हो सकी पढ़ाई
11 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं राज्य के 15 हजार 200 स्कूलों में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed