फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जनप्रतिनिधियों के प्रश्नों का जवाब गंभीरता के साथ दे अधिकारी : डीएम

जनप्रतिनिधियों के प्रश्नों का जवाब गंभीरता के साथ दे अधिकारी : डीएम

Wed, 28 Mar 2018 02:27 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों के प्रश्नों का जवाब गंभीरता के साथ दे अधिकारी : डीएम
डीएम ने जिला पंचायत की बैठक बुलाई - फोटो : अमर उजाला
भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन परिसर में आयोजित जिला पंचायत की बैठक में नवनियुक्त जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने लंबित सड़कों पर छह महीने में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद के नेतृत्व में बैठक हुई। जिपं सदस्य डॉ. हरीश बिष्ट ने रानीबाग-दानीजाला सड़क के बीच गौला नदी में पुल की जानकारी मांगी। इस पर लोनिवि के अधिशाषी अभियंता ने कहा कि सड़क के लिए 3.75 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन वह निरस्त हो गया। जिपं अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें। सीडीओ प्रकाश चंद्र ने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बनाकर काम करने को कहा। इस दौरान जिपं उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह नयाल, जिपं सदस्य शांति भट्ट, लाखन निगल्टियां, धीरज जोशी, किरण जोशी, भुवन चंद्र, नीलम पाल, कृष्णानंद कांडपाल, डीडीओ रमा गोस्वामी, अपर मुख्य अधिकारी हिमाली जोशी पेटवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में ये उठीं मांगें
-विजयपुर, पहाड़पानी, लक्ष्मीपुर नकैल सड़क ठीक हो, नंधौर के पांचों गेटों खनन शुरू हो। -प्रकाश चंद्र गजरौला
-तल्लीपाली-मल्लीपाली सड़क निर्माण से ध्वस्त पेयजल लाइन दुरुस्त हो। -पीसी गोरखा
बेतालघाट बाजार में बंद पड़ी नालियों की सफाई हो। -धीरज जोशी

अब महीने में दो बार बैठक लेंगे डीएम
भीमताल। डीएम विनोद कुमार सुमन ने कहा कि वह हर माह एक और 15 तारीख को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की समस्या को लेकर बैठक लेंगे। इससे अधिक से अधिक समस्याओं का जल्द निस्तारण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभ-प्रभात, शुभ रात्रि के मैसेज न भेजें
डीएम ने सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से व्हाट्सएप पर शुभप्रभात और शुभ रात्रि के मैसेज न भेजें। इसमें सिर्फ जानकारियां साझा की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed