फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फायर सीजन को लेकर विभाग सक्रिय, सुरक्षा गोष्ठियां शुरू

फायर सीजन को लेकर विभाग सक्रिय, सुरक्षा गोष्ठियां शुरू

Sun, 04 Feb 2018 10:29 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
फायर सीजन को लेकर विभाग सक्रिय, सुरक्षा गोष्ठियां शुरू
रानीखेत (अल्मोड़ा)।फायर सीजन को लेकर सक्रिय वन विभाग ने गांव-गांव में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठियां प्रारंभ कर दी हैं। वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत वन प्रभाग रानीखेत की ओर से मजखाली में लोगों को वनों का महत्व समझाकर वनाग्नि के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया। वन पंचायत सरपंचों ने ग्रामीणों को सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग उठाई और क्रू स्टेशनों को सक्रिय करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन


मजखाली लीसा डिपो में गोष्ठी को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे ने कहा कि वनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हर नागरिक की है। वनों को बेवजह आग के हवाले करने वाले तत्वों की सूचना तत्काल वन विभाग को देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग खेतों में कूड़ा जालकर उसे छोड़कर नहीं जाएं, क्योंकि हवा के साथ चिंगारी उड़ने से जंगलों में आग का खतरा रहता है। सरपंचों और ग्राम प्रधानों से उन्होंने फायर सीजन में पूरा सहयोग करने की अपील की। यह अभियान अब आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन


सरपंचों और ग्रामीणों ने कहा कि पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने के कारण ग्रामीण वनाग्नि के दौरान बेबस हो जाते हैं। ग्रामीणों को आग बुझाने का प्रशिक्षण देना चाहिए, साथ ही आधुनिक उपकरण भी विभाग को मुहैया कराने होंगे। कहा कि जागरूकता से ही वनाग्नि से सुरक्षा हो सकती है। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह, चंदन सिंह, दीवान सिंह, इंद्र सिंह, दीपक सिंह, हरीश सिंह, बागंबर सिंह, हर सिंह, जगदीश सिंह, पान सिंह, कैलाश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed