{"_id":"59fc9df74f1c1bd1408b4664","slug":"81509727735-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर ब्वाइज बाक्सिंग प्रतियोगिता में छाए ब्वाइज कंपनी के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर ब्वाइज बाक्सिंग प्रतियोगिता में छाए ब्वाइज कंपनी के खिलाड़ी
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 23 से 26 अक्तूबर तक 58 जीटीएस शिलांग में चली अंतर ब्वॉइज कंपनी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कुमाऊं रेजीमेंट की ब्वॉइज स्पोर्ट्स कंपनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 11 प्रतिभागियों ने शिरकत की और एक रजत और पांच कांस्य पदक जीते। स्पोर्ट्स कैडेट चिराग सिंह सोन ने रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में ब्वॉइज स्पोर्ट्स कंपनी की 16 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें चिराग सिंह सोन ने रजत, जोगेंद्र, हिमांशु, विनय पाल, लोकेश खीची और पवन पांगती ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
अधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई है। कहा कि ब्वॉइज स्पोर्ट्स कंपनी को स्थापित हुए अभी सात माह हुए हैं, लेकिन कोचों के कुशल प्रशिक्षण के चलते कैडेट विभिन्न प्रतियोगिताओं में केंद्र का नाम रोशन कर रहे हैं। कोच सूबेदार दलीप पौरी के प्रशिक्षण की भी सराहना की गई है।