फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   30 सितंबर तक शौचालय का सर्वे पूरा नहीं हुआ तो रुकेगा वेतन

30 सितंबर तक शौचालय का सर्वे पूरा नहीं हुआ तो रुकेगा वेतन

Fri, 22 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
30 सितंबर तक शौचालय का सर्वे पूरा नहीं हुआ तो रुकेगा वेतन
हल्द्वानी। शौचालय सर्वे में लगे कर्मचारियों ने 30 सितंबर तक सर्वे पूरा नहीं किया तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा। सर्वे कार्य में हो रही देरी को लेकर नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने कर्मचारियों को पत्र भेजकर चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर निगम में शौचालय को लेकर 2014 आवेदन पत्र मिले थे, जिसमें से 1021 का सर्वे ही किया गया है। इन लाभार्थियों को पहली किस्त भी दी जा चुकी है। लेकिन अभी 993 आवेदकों का सर्वे नहीं हो पाया है। जिससे उन्हें पहली किस्त नहीं मिल पाई है। नगर आयुक्त ने चार टीमें बनाकर सर्वे करने के निर्देश दिए थे, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी सर्वे पूरा नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने टीम को चेतावनी पत्र जारी कर कहा कि सर्वे कार्य में लगी टीम ने 30 सितंबर तक सर्वे पूरा नहीं किया तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed