फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विभागों के एकीकरण के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ेगी कांग्रेस

विभागों के एकीकरण के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ेगी कांग्रेस

Fri, 21 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
विभागों के एकीकरण के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ेगी कांग्रेस
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उद्यान और कृषि विभाग के एकीकरण के खिलाफ कांग्रेस ने भी निर्णायक जंग छेड़ने का ऐलान किया है। 23 जुलाई को विधानमंडल दल के उपनेता एवं क्षेत्रीय विधायक करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसी क्रमिक अनशन के साथ आंदोलन शुरू करेंगे। कार्यकर्ताओं की यहां हुई बैठक में इस संबंध में रणनीति भी तय की गई।
विज्ञापन



शुक्रवार को कांग्रेसियों की यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार जन विरोधी निर्णय लेने में लगी हुई है। एक तरफ सरकार किसान हित में निर्णय लेने का आडंबर कर रही है, दूसरी तरफ प्रदेश में कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। वक्ताओं ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के उद्यानिकी विकास के लिए ही यहां अलग निदेशालय की स्थापना की गई थी। अब उद्यान विभाग को कृषि विभाग में विलय कर निदेशालय को अन्यत्र शिफ्ट करने की साजिश रची जा रही है। कहा कि विभागों के एकीकरण का निर्णय जनता, अधिकारी-कर्मचारियों और किसानों के हित में नहीं है।
विज्ञापन



तय किया गया कि सरकार के इस फैसले के खिलाफ 23 जुलाई से एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन किया जाएगा। विधायक करन माहरा के नेतृत्व में यह आंदोलन होगा। ब्लॉक प्रमुख रचना रावत सहित तमाम स्थानीय काश्तकारों, उद्यमियों को भी साथ लिया जाएगा। पहले दिन विधायक क्रमिक अनशन पर बैठेंगे, यदि इसके बाद भी विलय का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो विधायक आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, देर शाम को कांग्रेसियों ने विभागों के एकीकरण के खिलाफ गांधी चौक पर धरना भी दिया। इस दौरान किसान प्रकोष्ठ के गोपाल देव, ब्लॉक अध्यक्ष बचे सिंह देव, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, प्रधान राजेंद्र बिष्ट, अजय बबली, अगस्त शाह, चरन भाई, कैलाश पांडे, उमेश भट्ट, प्रेम सिंह, संदीप बंसल, अरुण रावत, विश्व विजय माहरा, ललित असवाल, हेमंत बिष्ट, चंदन बिष्ट, यतीश रौतेला, सोनू सिद्दीकी, पंकज गुर्रानी आदि थे।



- विभागों के एकीकरण के बहाने उद्यान निदेशालय को अन्यत्र शिफ्ट करने की साजिश रची जा रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की नाकामी के चलते ही कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं।
- करन माहरा, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed