फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   80 km race to make aadhar card

आधार कार्ड बनाने के लिए 80 किमी की दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
80 km race to make aadhar card
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के करीब एक दो दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण नया आधार कार्ड बनवाने या संशोधन के लिए 80 किलोमीटर से भी अधिक की दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ढोलीगांव, पजैना, मल्ला कांडा, तल्ला कांडा, दिगोली, कुलोन, धैना, कैडागांव, कुकना, सुनकोट, काफली , कचलाकोट, जोस्यूडा, भौनरा, भेटीदियारखोली, सेमलकन्या, डलौज, गुरना, नाई भीड़ापानी, महतोली, हरिनगर, नरतोला, मोहना गांव, बरमधार कोटली और भुमका आदि गांव के ग्रामीणों को अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की पीड़ा
क्षेत्र के आसपास के लोग दस किलोमीटर तक भी पैदल दूरी पार कर मुख्य सड़क तक पहुंचते हैं। इसके बाद 70 से 80 किलोमीटर वाहनों से सफर तय कर धारी तहसील मुख्यालय पहुंचते हैं। तब जाकर आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज बनाते हैं। अगर यहां भी काम नहीं बना तो निराश होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विपिन चंद्र जोशी, समाजसेवी ढोलीगांव
हमें 55 किलो मीटर की दूरी तय कर आधार कार्ड बनाने के लिए धारी पहुंचना पड़ता है। ओखलकांडा में आधार कार्ड नहीं बनने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

नरेश नयाल, ग्रामीण नाई
- 50 से अधिक किलोमीटर का सफर तय करके आधार कार्ड और खतौनी के काम से तहसील जाने में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही अतिरिक्त किराया देने के साथ ग्रामीणों का पूरा दिन बर्बाद होता है।
हेम वारियाल, समाजसेवी वारीगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed