{"_id":"6950384e5f018d95730825e4","slug":"746-lakhs-by-sending-rto-challan-apk-file-kitchha-news-c-242-1-shld1013-134921-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आरटीओ चालान की एपीके फाइल भेज 7.46 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आरटीओ चालान की एपीके फाइल भेज 7.46 लाख उड़ाए
Sun, 28 Dec 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। तू डाल-डाल मैं पात-पात... साइबर अपराधी ठगी के नित नए नए प्रयोग कर रहे हैं। ग्राम दोपहरिया निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान की भेजी एपीके फाइल डाउनलोड हो जाने से उनके बैंक खाते से 7,46,000 रुपये की धोखधड़ी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलभटटा थाने में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अशरफ खां निवासी ग्राम दोपहरिया ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र रुदपुर को सौंपी तहरीर में बताया कि 18 दिसंबर को उनके व्हाट्सएप पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने आरटीओ चालान नाम की एपीके फाइल भेजी। उन्होंने इसे आरटीओ की समझकर फाइल डाउनलोड कर लिया। इसके बाद फोन हैक हो गया और लगातार ओटीपी आने शुरू हो गए।
18 दिसंबर को ही साइबर ठगों ने उनके और बेटे मो. अरमान के बैंक खातों से 7,46,000 रुपये का फ्रॉड कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
-इन्सेट
ठगी के रोज हो रहे हैं प्रयास
साइबर अपराधियों ने ठगी के लिए सुरेंद्र खुराना को भी दोपहर ढाई बजे आरटीओ चालान एपीके फाइल भेजी। उन्होंने सूझबूझ से तुरंत फाइल का स्क्रीन शाॅट लेकर पुलभटटा थानाध्यक्ष को भेजकर भेजे गए नंबर को ब्लाॅक किया। इस बीच पुलभटटा पुलिस के माध्यम से अपनी कार के चालान संबंधी जानकारी ली तो पता लगा कि उनकी कार का कहीं भी कोई चालान नहीं हुआ है। इधर, रुद्रपुर रोड निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल पर भी इसी तरह का मैसेज आया। उन्होंने डाउनलोड करने की कोशिश की लेकिन आईफोन होने के कारण फाइल डाउनलोड नही हुआ। लोगों को इस तरह के मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है।