फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   74 years of martyr's widow getting full pension

शहीद की विधवा को पूरी पेंशन मिलने में लग गए 74 साल

Tue, 30 Jan 2018 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।   Updated Tue, 30 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
74 years of martyr's widow getting full pension
शहीद की विधवा अनुली देवी। - फोटो : अमर उजाला

द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिक राम सिंह की विधवा को 74 साल बाद पूरी पेंशन मिली है। पेंशन दिलाने के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी करीब एक साल से प्रयासरत थे। रक्षा लेखा नियंत्रक के निर्देश पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को विशेष पेंशन का भुगतान कर दिया। 

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के वनकोट गणाई गंगोली निवासी राम सिंह 11 जनवरी 1936 में हैदराबाद रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। कुछ दिनों बाद द्वितीय विश्व युद्ध छिड़ गया। 24 जुलाई 1944 को राम सिंह शहीद हो गए। उनकी पत्नी अनुली देवी विवाह के दो साल बाद विधवा हो गई। अनुली का बाल विवाह हुआ था। इस घटना के बाद विशेष पारिवारिक पेंशन की स्वीकृति तो मिली लेकिन उन्हें सामान्य पेंशन मिल रही थी। पढ़ी-लिखी नहीं होने के कारण उन्होंने अपना जीवन अपने गांव में काट दिया।
विज्ञापन


समाज के संस्कारों से बंधी अनुली देवी ने दूसरी शादी के बारे में भी विचार नहीं किया। कुछ लोगों ने बताया कि उसे 11 हजार रुपये प्रतिमाह कम पेेंशन मिल रही है। इस मामले में उनके भतीजे पूर्व सैनिक दरपान सिंह ने फरवरी 2017 में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर (रि.) बीएस रौतेला से संपर्क किया। मेजर ने  बैंक और विभाग से जानकारी हासिल की। इस मामले में उन्होंने इलाहाबाद स्थित रक्षा विभाग के मुख्य लेखा नियंत्रक से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी पत्राचार के दौरान लेखा नियंत्रक ने गड़बड़ी को स्वीकार करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को पूरी पेंशन एरियर के साथ भुगतान करने के निर्देश दिए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को सोमवार को स्टेट बैंक से जानकारी मिली कि अनुली देवी की पेंशन बढ़कर दो गुना से अधिक मिल गई है। एरियर का भी खाते में भुगतान कर दिया गया है। उम्र के आखिरी पड़ाव में करीब 90 वर्ष की अनुली देवी को न्याय मिला है। 



मैं हर शिकायत को चुनौती के रूप में लेता हूं। यही कारण है कि लगभग सौ फीसदी मामलों में सफलता मिलती है। पूर्व सैनिक या उनके परिवारों को न्याय मिला है। एक व्यक्ति को न्याय दिलाना राष्ट्र सेवा है। 
मेजर बीएस रौतेला जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed