{"_id":"68c7212c5f128d4442055e50","slug":"7254-students-appeared-for-bed-entrance-exam-in-21-exam-centres-of-the-state-haldwani-news-c-238-1-shld1023-118469-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राज्य के 21 परीक्षा केंद्रों में 7,254 ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राज्य के 21 परीक्षा केंद्रों में 7,254 ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित उत्तराखंड राज्य बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 रविवार को राज्य के 21 परीक्षा केंद्रों पर हुई। राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए पंजीकृत 7,770 अभ्यर्थियों में से 7,254 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 516 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उत्तराखंड राज्य बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी और कुमाऊं विवि के कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल ने बताया कि 16 सितंबर को उत्तर कुंजी अपलोड की जाएगी। 23 को आपत्तियों का समाधान, 26 को परिणाम और 27 को काउंसिलिंग की होगी। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने परीक्षा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहना की। प्रो. रावत ने कहा कि कुमाऊं विवि राज्य स्तरीय परीक्षाओं के संचालन में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता को प्राथमिकता देता है।