फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सिंचाई विभाग ने फिर छोड़ा पानी, नहर हुई चोक

सिंचाई विभाग ने फिर छोड़ा पानी, नहर हुई चोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने फिर छोड़ा पानी, नहर हुई चोक
हल्द्वानी। जल संस्थान, सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय नहीं होने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। नवाबी रोड में नहर कवरिंग क्षेत्र में नहर के चोक होने से पूरा पानी नैनीताल रोड मुख्य सड़क, आसपास की कालोनियों, दुकानों और लोगों के घरों में घुस गया। कूड़ा कचरा सड़कों पर आ गया। इससे राहगीरों को सड़क में चलने में भी मुश्किलें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

नहर कवरिंग का कार्य बहुत ही धीमी गति से हो रहा है। रविवार को नहर में पानी अधिक और कूड़ा आने से नहर चोक हो गई। घरों, दुकानों में पानी घुसने लोगों का सामान बर्बाद हो गया। बद्रीपुरा ऑफीसर कॉलोनी में जलभराव होने से लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। टेड़ी पुलिया से लेकर तिकोनिया तक मछली-मुर्गे की अवैध दुकानें सिंचाई नहर के किनारे लगी हैं। ये मुर्गा-मछली काटकर आतें नहर में ही डाल देते हैं। तीनों विभाग के अधिकारी एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे लेकिन किसी भी अधिकारी ने मौके पर जाकर इसका कारण खोजने की कोशिश नहीं की। शिकायत के बाद पहुंची नगर निगम की टीम ने नहर से कूड़ा निकालवाया और मुख्य नहर में पानी छोड़ा। पार्षद धीरेंद्र रावत ने नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि खुलेआम सिंचाई नहर में कूड़ा डाला जा रहा है। निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हैं।
विज्ञापन


जागो हुक्मरानो, शहर का यह क्या हाल बना दिया है
अफसरों में तालमेल नहीं, भुगत रही जनता
सिंचाई नहर फिर चोक, घर और दुकानों में घुसा गंदा पानी, नगर निगम की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद नहर से निकाला कूड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed