{"_id":"5c86c503bdec221464536741","slug":"71552336131-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आचार संहिता से लटकीं योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आचार संहिता से लटकीं योजनाएं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से लोकसभा क्षेत्र की सवा दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की पेयजल योजनाएं अटक गई हैं। जमरानी बांध परियोजना, खैरना बैराज, नैनीताल लिफ्ट पेयजल स्कीम, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के काम भी अधर में लटक गए हैं।
जलनिगम विश्वबैंक परियोजना के तहत तल्ली हल्द्वानी, कुसुमखेड़ा, फतेहपुर रेंज, गौजाजाली उत्तर पेयजल योजनाओं का निर्माम किया जाना है जबकि ऊधमसिंह नगर जिले में कचनाल गुसाई, महोलिया, बंडिया और उमरूखुर्द में नई पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जाना है। इनमें से कुछ योजनाओं को तकनीकी सलाहकार समिति से स्वीकृति मिली है और जबकि कुछ योजनाओं की टीएसी होनी है।
इसके अलावा मंजूरी के मुहाने पर आकर जमरानी बांध परियोजना और खैरना बैराज के प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में चले गए हैं। नैनीताल लिफ्ट पेयजल योजना का प्रस्ताव जलनिगम के देहरादून मुख्यालय स्तर पर लंबित है। अमृत योजना के तहत शहर में निर्मित की जाने वाले 28 एमएलडी के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का काम भी ठप हो गया है। जलसंस्थान की चार पेयजल योजनाओं पर विपरीत असर पड़ा है। विश्वबैंक परियोजना के ईई हिमांशु वर्मा ने बताया कि फिलहाल चुनाव आचार संहिता लगने से कोई काम शुरू नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
237 करोड़ रुपये की पेयजल योजनाओं पर ब्रेक
जमरानी, खैरना बैराज, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी अटका
आदर्श आचार संहिता
ये पेयजल योजनाएं लटकीं
- गांधी नगर में पेयजल लाइनों का निर्माण 6.15 लाख रुपये
- सुलतान नगरी में पेयजल ओवर हेट टैंक 4 लाख रुपये
- पीपल पोखरा में ट्यूबवेल लाइन बिछाने का काम 7.35 लाख रुपये
- गौलापार में एनएच किनारे पेयजल लाइन शिफ्ेिटंग का काम 1.99 करोड़ रुपये
व्यय वित्त समिति से स्वीकृति के बावजूद रुकी टेंडर प्रक्रिया
- तल्ली हल्द्वानी पेयजल योजना 20 करोड़ रुपये
- बंडिया (ऊधमसिंह नगर) पेयजल योजना 16 करोड़ रुपये
- कुसुमखेड़ा पेयजल योजना 22 करोड़ रुपये
व्यय वित्त समिति में अटकी
- गौजाजाली उत्तर पेयजल योजना 20.66 करोड़ रुपये
- महोलिया पेयजल योजना 42.66 करोड़ रुपये
तकनीकी स्वीकृति के इंतजार में अटकीं
- फतेहपुर (हल्द्वानी), उमरूखुर्द, कचनाल गुसाई लागत 80 करोड़ रुपये।
- सीवर ट्रीटमेंट प्लांट 35 करोड़ रुपये।