फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पांच साल में नैनीताल जिले में बढ़े 67 हजार 538 मतदाता

पांच साल में नैनीताल जिले में बढ़े 67 हजार 538 मतदाता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
पांच साल में नैनीताल जिले में बढ़े 67 हजार 538 मतदाता
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन ने विधानसभा वार मतदाता सूची तैयार कर ली है। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में 67 हजार 538 का इजाफा हुआ है। इस बार लोकसभा चुनाव में जिले में महिला मतदाता भी निर्णायक भूमिका में हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जिले में कुल 6 लाख 61 हजार 618 मतदाता थे जिसमें 3 लाख 50 हजार 880 पुरुष वोटर और 3 लाख 10 हजार 738 महिला मतदाता थी। इस चुनाव में जिले में कुल 4 लाख 19 हजार 886 मतदाताओं ने वोट डाले थे और मतदान का प्रतिशत 63.46 फीसदी रहा था।
विज्ञापन

उसके बाद से ही निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाता रहा जिसका नतीजा यह रहा कि इस बार की मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या में 67 हजार से अधिक का इजाफा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के वर्तमान में नैनीताल जिले की कुल आबादी 10 लाख 91 हजार 486 है जबकि मतदाताओं की कुल संख्या इस बार बढ़कर 7 लाख 29 हजार 156 हो गई है। इनमें 3 लाख 82 हजार 926 पुरुष, 3 लाख 86 हजार 222 महिला और आठ थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed