{"_id":"5c705abbbdec22094a2c8bd1","slug":"71550867131-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर स्तर पर पेयजल व्यवस्था होगी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर स्तर पर पेयजल व्यवस्था होगी बेहतर
विज्ञापन
water shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा के प्राथमिक विद्यालय और राजकीय कन्या विद्यालय के बच्चों को अब निर्बाध रूप से पेयजल मिलने की उम्मीद है। जलसंस्थान ने दमुवाढूंगा के विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था कराने समेत दमुवाढूंगा क्षेत्र में नई पेयजल लाइनें बिछाने के लिए 9.50 लाख रुपये का प्रस्ताव नगर निगम को भेजा है।
जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि नगर निगम ने पेयजल किल्लत वाले इलाकों की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। प्रथम चरण में दमुवाढूंगा क्षेत्र के मित्र कॉलोनी में पेयजल लाइन बिछाने और आंबेडकर पार्क से पेयजल लाइन शिफ्ट करने के प्रस्ताव नगर निगम को भेजे हैं। दमुवाढूंगा में प्राथमिक विद्यालय और कन्या राजकीय हाईस्कूल मित्र कॉलोनी के पास एक ही कैंपस में हैं। विद्यालय में पेयजल कनेक्शन तो है लेकिन लाइन के छोटा पड़ने से स्कूल की पेयजल सप्लाई बाधित है। मित्र कॉलोनी में 50 किलोलीटर का टैंक बना है। इससे करीब 700 मीटर की तीन पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी। इसके लिए पांच लाख रुपये का प्रस्ताव है। इन लाइनों से दमुवाढूंगा स्कूल के अलावा आदर्श कॉलोनी, मित्र कॉलोनी में भी पेयजल वितरण व्यवस्था बेहतर होगी। इसके अलावा दमुवाढूंगा स्थित आंबेडकर पार्क से पेयजल लाइन शिफ्ट की जाएगी। इसके लिए 4.50 लाख रुपये का प्रस्ताव है। इन लाइनों के बनने से विद्यालय के करीब 600 विद्यार्थियों के अलावा क्षेत्र की करीब पांच हजार की आबादी लाभान्वित होगी। नगर निगम से जल्द धनराशि दिए जाने के संकेत मिले हैं।
हर स्तर पर पेयजल व्यवस्था होगी बेहतर
दमुवाढूंगा स्कूल के विद्यार्थियों की बुझेगी प्यास
प्राइमरी और राजकीय कन्या हाईस्कूल में अब तक नहीं है पेयजल व्यवस्था
दमुवाढूंगा मित्र कॉलोनी में बिछेगी नई पेयजल लाइन और स्कूल को भी मिलेगा पेयजल
आंबेडकर पार्क में शिफ्ट होगी पेयजल लाइन, जलसंस्थान ने नगर निगम को भेजे प्रस्ताव
पेयजल लाइनों के लिए नगर निगम से मिलेंगे 9.50 लाख रुपये
एडीबी भी बनाएगा शहर की पेयजल योजनाएं
अमृत, विश्वबैंक से वंचित इलाकों के बनेंगे नए प्रस्ताव
हल्द्वानी। शहर में अमृत और विश्वबैंक के तहत पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। अमृत और विश्वबैंक से वंचित इलाकों में अब एशियन डेवलेपमेंट बैंक भी नई पेयजल योजनाओं का निर्माण करने के साथ ही पेयजल योजनाओं का पुनर्गठन करेगा। अमृत और विश्वबैंक परियोजना से वंचित क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं को प्रस्तावित करने के लिए शनिवार को नगर निगम सभागार में बैठक भी होनी है। जलनिगम विश्वबैंक परियोजना के अधिशासी अभियंता हिमांशु वर्मा और जलनिगम अमृत परियोजना के अधिशासी अभियंता एके कटारिया ने बताया कि अमृत और विश्वबैंक परियोजना से वंचित इलाकों की पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिए एडीबी ने पहल शुरू की है। बता दें कि अमृत योजना के तहत हल्द्वानी शहर की पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। जबकि विश्वबैंक परियोजना के तहत वर्तमान में कुसुमखेड़ा, गौजाजाली उत्तर, तल्ली हल्द्वानी और फतेहपुर में पेयजल योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। इन दोनों ही योजनाओं से वंचित क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति के लिए अब एडीबी द्वारा नई योजनाएं प्रस्तावित की जाएंगी।
विज्ञापन
मार्च तक जलसंस्थान को मिल जाएंगे पांच नलकूप
प्रभावित इलाकों में बेहतर होगी पेयजल व्यवस्था
हल्द्वानी। इस बार गर्मियों में शहर के कुछ हिस्सों में लोगों के पेयजल किल्लत से छुटकारा मिल सकता है। पेयजल वितरण व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए जलनिगम शहर में 10 नलकूपों का निर्माण करा रहा है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि शाकंबरी विहार, श्याम विहार कॉलोनी, तल्ली बमौरी खाम, नीलियम कॉलोनी और डहरिया के नलकूपों का निर्माण पूरा हो गया है। इनमें अब मेकेनिकल काम शेष है। जलनिगम के साथ नलकूपों का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी नलकूप मार्च तक विभाग के हस्तगत हो जाएंगे। इसके बाद क्षेत्र की करीब 20 हजार की आबादी को गर्मियों में पेयजल किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी।