{"_id":"5c31109bbdec2256f202717c","slug":"71546719387-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के दुर्गम स्कूलों में हुई 358 शिक्षकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के दुर्गम स्कूलों में हुई 358 शिक्षकों की तैनाती
विज्ञापन
GOOD NEWS TEACHER
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं मंडल के दुर्गम क्षेत्रों में संचालित हो रहे राजकीय स्कूलों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग की ओर से मंडल के दुर्गम स्कूलों में 358 एलटी शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर शनिवार को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। प्रभारी एडी कुमाऊं माध्यमिक शिक्षा केके गुप्ता ने बताया कि बीते सप्ताह चयनित 358 एलटी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई थी। बताया कि जांच के बाद 358 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। बताया कि उक्त सभी शिक्षकों की नियुक्ति मंडल के दुर्गम क्षेत्रों में संचालित हो रहे विद्यालयों में की जाएगी। बताया कि विज्ञान में 113, अंग्रेजी में 102, गणित में 60, हिंदी में 25, सामाजिक विषय में 25, संस्कृत में 15 शिक्षकों को नियुक्त किया गया है।
मंडल के दुर्गम स्कूलों में हुई 358 शिक्षकों की तैनाती
विज्ञापन
मंडल के दुर्गम स्कूलों में हुई 358 शिक्षकों की तैनाती