{"_id":"5c1bffb0bdec2256ea1951b3","slug":"71545338800-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों के लिए यूजीसी आनलाइन परीक्षा बनी परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यर्थियों के लिए यूजीसी आनलाइन परीक्षा बनी परेशानी का सबब
विज्ञापन
ugc net
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। यूजीसी नेट की ऑनलाइन परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। मात्र पांच मिनट की देरी से पहुंचे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में इंट्री नहीं दी जा रही। इससे परेशान अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को तीनपानी स्थित आईओएन डिजिटल सेंटर पर हंगामा भी किया।
शहर के तीन परीक्षा केंद्रों क्वींस स्कूल, आईओएन डिजिटल जोन के गैस गोदाम रोड और तीनपानी स्थित सेंटरों पर 18 दिसंबर से यूजीसी नेट की ऑनलाइन परीक्षाएं चल रही हैं। अभ्यर्थियों के लिए यूजीसी नेट की ऑनलाइन परीक्षा परेशानी का सबब बन गईं हैं। हाल यह है कि बृहस्पतिवार को तीनपानी स्थित आईओएन डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:05 बजे पहुंचे अभ्यर्र्थियों को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि अल्मोड़ा से परीक्षा देने आए कई अभ्यर्थियों ने पहाड़ से आने का हवाला भी दिया मगर केंद्र व्यवस्थापक ने इंट्री देने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि सुबह 7:30 बजे से नौ बजे तक इंट्री का समय निर्धारित है, इसके बाद रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता। इस पर अभ्यर्थियों ने हंगामा भी किया। दूसरे परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को भी गैस गोदाम रोड छड़ायल स्थित जीना भवन में संचालित आईओएन डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में भी काफी हंगामा हुआ था।
यूजीसी नेट की ऑनलाइन परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बनी परेशानी का सबब
पांच मिनट की देरी होने पर भी नहीं दी जा रही परीक्षा केंद्र में इंट्री