{"_id":"5c15647ebdec225545197247","slug":"71544905854-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफलाइन व्यवस्था जारी रखने को लेकर अधिकारी से मिले इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफलाइन व्यवस्था जारी रखने को लेकर अधिकारी से मिले इंजीनियर
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड आर्किटेक्ट एंड इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से भेंट कर भवन मानचित्र स्वीकृति के लिए ऑफलाइन व्यवस्था को कुछ समय तक लागू कराने की मांग की। उनका कहना था कि ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह से लागू न होने के कारण भवन मानचित्र स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं, जिसके चलते आवेदकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष आरके शर्मा के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय के पास पहुंचे सदस्यों ने उन्हें ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पहली अक्तूबर से स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण में ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली लागू होने के बाद भवन मानचित्रों की ऑफलाइन सब मिशन व्यवस्था बंद कर दी गई। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद से एक भी मानचित्र स्वीकृत नहीं हुआ है। इससे लोगों का अपना घर बनाने का सपना पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के ऑनलाइन व्यवस्था के पूरी तरह से पटरी पर आने तक ऑफलाइन व्यवस्था का विकल्प भी जारी रख नक्शे स्वीकृत कराने की मांग की।
ऑफलाइन व्यवस्था जारी रखने को अधिकारी से मिले इंजीनियर
विज्ञापन
ऑफलाइन व्यवस्था जारी रखने को अधिकारी से मिले इंजीनियर