फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   42,111 को नहीं मिलेगी छात्रवृति

42,111 को नहीं मिलेगी छात्रवृति

Tue, 25 Sep 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
42,111 को नहीं मिलेगी छात्रवृति
hundred rupees new note
हल्द्वानी। दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए ऑफलाइन आवेदन करने वाले 42,111 को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। वर्ष 2016-17 में पात्रों को अंतिम मौका दिया गया है और पोर्टल खुलने के बाद आधार वेरिफिकेशन होने पर ही छात्रवृत्ति मिलेगी। वर्ष 2017-18 के लिए 53,213 ने नेशनल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन

दशमोत्तर छात्रवृत्ति इंटर पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाती है। छात्रवृत्ति में हुए फर्जीवाड़े को लेकर समाज कल्याण विभाग चर्चाओं में रहा है। खास बात यह है कि लगातार पात्रों की संख्या में कमी आ रही है। वर्ष 2016-17 में आवेदन करने वाले कई पात्रों के आधार कार्ड में गड़बड़ी मिली और छात्रवृत्ति रोक दी गई। पुन: आवेदन के लिए जब पोर्टल खोला गया तो करीब 2000 छात्र-छात्राओं ने ही आवेदन किया। अभी इनके आधार का वेरिफिकेशन होना शेष है। वेरिफिकेशन में आधार सही पाए जाने पर ही छात्रवृत्ति का भुगतान होगा।
विज्ञापन

ऑफलाइन आवेदन
साल आवेदन
2013-14 9,682
2014-15 302
2016-17 32,127

ऑफलाइन आवेदन करने वाले 42,111 छात्र-छात्राओं को अब छात्रवृत्ति नहीं दी जाएगी। वर्ष 2016-17 जिन पात्रों का आधार में गड़बड़ी मिली थी पुन: आवेदन करने वालों का आधार सही पाए जाने पर ही भुगतान किया जाएगा। आधार लिंक होने के कारण पात्रों की संख्या में लगातार गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राम विलास यादव, अपर सचिव, समाज कल्याण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed