फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने प्रांतीय अधिवेशन का तैयार किया खाका

रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने प्रांतीय अधिवेशन का तैयार किया खाका

Fri, 20 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने प्रांतीय अधिवेशन का तैयार किया खाका
हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में 25 जुलाई को देहरादून में प्रस्तावित प्रांतीय अधिवेशन की रूपरेखा तैयार की गई। नई कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

शीशमहल काठगोदाम स्थित गणपति बैंक्वेट हॉल में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। बैठक की शुरूआत में हरिद्वार डिपो की बस के चंबा के पास खाई में गिरने से हुई मौतों पर शोक जताया गया। घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। प्रांतीय अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि परिवहन निगम की आर्थिक हालत खस्ता है। यूपी से परिसंपत्तियों के बंटवारे में 1550 करोड़ रुपये नहीं मिले हैं। अब दोनों प्रदेशों समेत केंद्र में सत्तासीन भाजपा सरकारों को इसकी पहल करनी चाहिए। प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि 25 जुलाई को देहरादून में प्रांतीय अधिवेशन हो रहा है। इसकी अध्यक्षता परिवहन मंत्री यशपाल आर्य करेंगे। यह तय हुआ कि कर्मियों के हितों के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। बैठक में देहरादून, नैनीताल, टनकपुर परिक्षेत्र के 200 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदेश संरक्षक डीएन शुक्ला की अध्यक्षता में प्रदेश प्रवक्ता विपिन कुमार ने संचालन किया।
विज्ञापन


यूनियन की ये हैं मांगें
1- वर्कशॉप में आने वाले सामान का रिकॉर्ड ऑनलाइन हो।
2- सभी डिपो और वर्कशॉप में सीसीटीवी, बायोमीट्रिक मशीन लगाई जाए।
3- विशेष श्रेणी कर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने, सीएम की यू हेल्थ कार्ड योजना लागू हो।
4- निगम कर्मचारियों की पेंशन बढ़ाई जाए।
5- संविदा, विशेष श्रेणी कर्मियों की दुर्घटना में मौत होने पर आश्रितों को नौकरी मिले।
6- टिकट बुकिंग वगैरह के लिए ऑनलाइन व्यवस्था दुरुस्त हो, बसों का बेड़ा बढ़े।
7- एरियर, मेडिकल नगदीकरण का भुगतान हो, ईएसआई कार्ड बनाया जाए।

ये हुए शामिल
केपी सिंह, बलदेव सिंह, जमील खां, उदयवीर सिंह, नीरज सिंह, मुकेश वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष देहरादून हरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय मंत्री टनकपुर नीरज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष टनकपुर सिराजुद्दीन, क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री राम अवध यादव, हरीश जोशी, दीपक साह, आरएस नेगी, रघुवीर चौधरी, आनंद बिष्ट, कौशल जोशी, इकबाल अहमद, एलडी पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed