{"_id":"5b45149b4f1c1b95288b5da7","slug":"71531253915-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए बनेंगे स्टोर रुम और पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए बनेंगे स्टोर रुम और पार्क
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। जिले भर की महिलाओं और बेटियों के लिए अच्छी खबर है। कमिश्नर राजीव रौतेला के निर्देशों के तहत उनके पढ़ने, खेलने, घूमने, खरीदारी करने के लिए रुसी और गेठिया में महिला चेतना उपवन योजना से पार्क और स्टोर रुम बनने जा रहा है। खास बात रहेगी कि यहां सिर्फ महिलाएं और लड़कियां ही जा सकेंगी। पुरुषों के लिए यहां नो एंट्री रहेगी। बाजार और पार्कों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और लूटपाट की घटनाओं को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। सीडीओ विनीत कुमार के नेतृत्व में कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि जुलाई के अंत तक रुसी और गेठिया में कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बीडीओ ने भीमताल विकास खंड के रुसी में 20 नाली और गेठिया में 20 नाली भूमि का चयन किया है।
ये मिलेंगी सुविधाएं
-महिलाओं और बेटियों को घूमने और खेलने के लिए पार्क
-पढ़ाई करने के लिए पुस्तकालय (स्टोर रुम)
-स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्टॉलों पर खरीदारी की सुविधा
विज्ञापन
ये मिलेंगी सुविधाएं
-महिलाओं और बेटियों को घूमने और खेलने के लिए पार्क
-पढ़ाई करने के लिए पुस्तकालय (स्टोर रुम)
-स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्टॉलों पर खरीदारी की सुविधा