फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राष्ट्रीय ताइक्वांडो में द्वाराहाट के खिलाड़ियों का दबदबा

राष्ट्रीय ताइक्वांडो में द्वाराहाट के खिलाड़ियों का दबदबा

Wed, 28 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय ताइक्वांडो में द्वाराहाट के खिलाड़ियों का दबदबा
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पुणे महाराष्ट्र में संपन्न 34वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में द्वाराहाट के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए द्वाराहाट के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, एक कांस्य पदक जीता। यहां पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे द्वाराहाट का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


22 से 25 मार्च तक राजा राम भीकू पाटरे प्राथमिक विद्यालय पुणे में यह प्रतियोगिता खेली गई। द्वाराहाट की आस्था ने 18 किग्रा भार, राशि ने 22 किग्रा, मृगांका चौधरी ने 32 किगा, रक्षित जोशी ने 25 किग्रा, भाषित मठपाल ने 29 किग्रा और ओम लाल शाह ने 27 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। जबकि कृष्णा शाह ने 24 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


प्रदेश की टीम ने 219 अंक प्राप्त कर प्रथम, महाराष्ट्र ने 199 अंक प्राप्त कर द्वितीय और मणीपुर ने 184 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रशिक्षक विजय बहादुर, गिरधर सिंह, मानवी शाह और पियूष जसवाल ने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के कारण ही यह सफलता प्राप्त हुई है। इधर यहां पहुंचने पर पदक विजेता खिलाड़ियों को क्षेत्रवासियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed