{"_id":"59e279304f1c1bcf538b76b2","slug":"71508014384-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग्य और अनुभवी शिक्षकों को ही मूल्यांकन का जिम्मा सौंपा जाए: चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग्य और अनुभवी शिक्षकों को ही मूल्यांकन का जिम्मा सौंपा जाए: चौधरी
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। डॉन बास्को गर्ल्स कॉलेज, आमपड़ाव में शनिवार को पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों की कार्यशाला हुई। इसमें सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं में सतत और त्रुटिरहित मूल्यांकन पर चर्चा हुई। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक केके चौधरी ने दसवीं कक्षा में दोबारा बोर्ड परीक्षा प्रणाली के बारे में बताया। कहा कि परीक्षा, मूल्यांकन में अनुभवी शिक्षकों की तैनाती की जाए। उन्होंने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए।
अध्यक्षता सीबीएसई देहरादनू के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह ने और संचालन डॉन बास्को विद्यालय की प्रधानाचार्या अरुणा खन्ना ने किया। सीबीएसई की स्थानीय समन्वयक यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू जोशी और डॉन बास्को विद्यालय के प्रबंधक जेके चड्डा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर आरपी सिंह, मीनाक्षी तिवारी, गोपाल बिष्ट, योगेंद्र बिष्ट, प्रवींद्र कुमार रौतेला, बीएस राणा, भावना साह, डा. वीएस नेगी, कैलाश भगत, एमसी डालाकोटी आरके शर्मा, सतीश चंद्र दुर्गापाल, सुनील जोशी, विजय जोशी, दीपक बल्यूटिया, अनिल जोशी आदि मौजूद रहे।