फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   उडयारी में एक और बच्ची उल्टी दस्त से पीड़ित, भर्ती कराया

उडयारी में एक और बच्ची उल्टी दस्त से पीड़ित, भर्ती कराया

Thu, 24 Aug 2017 02:44 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
उडयारी में एक और बच्ची उल्टी दस्त से पीड़ित, भर्ती कराया
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लाक के मटेला ग्रामसभा के तोक उड़यारी में उल्टी दस्त का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को छह वर्षीय एक बच्ची उल्टी दस्त का शिकार हो गई जिसे ओखलकांडा स्थित पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही इसी तोक में उल्टी दस्त के चलते एक बच्चे की मौत हो गई थी जबकि 12 बच्चे बीमार पड़ गए थे। बीमार बच्चों को ओखलकांडा में प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने भी उडयारी तोक का भ्रमण कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया था लेकिन तब उन्हें वहां कोई उल्टी दस्त पीड़ित नहीं मिला। बुधवार को शिक्षक नंदाबल्लभ रूवाली की पुत्री भावना (6) उल्टी दस्त से बीमार हो गई। परिजनों के मुताबिक भावना को बुधवार की सुबह से ही उल्टी दस्त हो रहे हैं। परिजनों द्वारा भावना को इलाज के लिए ओखलकांडा स्थित पीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीएचसी ओखलकांडा के चिकित्सक डा. जगदीश पटपटिया ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद भावना को ग्लूकोज चढ़ाने के साथ-साथ दवाइयां दी गई हैं। उन्होंने बताया कि भावना को बुखार भी है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

इधर तोक के मोहन रूबाली ने बताया कि उनके दो बच्चों विमला और पूजा को ठीक होने के बाद हल्द्वानी स्थित अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि उनके दो बच्चे मनीष और दीपक अभी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed